Indore News: नशा रोकने के लिए पुलिस की पहल, डाक टिकिट जारी किया
इंदौर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ''नशा मुक्ति जनजागृति'' के साप्ताहिक अभियान के समापन के अवसर पर नशा विरोधी जागरूकता हेतु इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा डाक टिकिट जारी किया गया है, जो मध्य प्रदेश पुलिस का इस प्रकार का पहला डाक टिकट है।
नशामुक्त इंदौर की दिशा में पुलिस आगे बढ़ रही है, जहां नशे पर कड़ा प्रहार हेतु इन्दौर पुलिस की नई पहल शुरू हो गई है। समाज को नशामुक्त करने के उद्देश्य से "नया सवेरा-एक नई शुरुआत" कार्यक्रम के तहत हेल्प डेस्क व हेल्पलाइन का किया जाएगा, पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में संचालन किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया की, आम नागरिक हेल्पलाईन नंबर-7049108852 पर संपर्क कर, शहर में नशा का कारोबार करने वाले, नशे करने वाले तथा वह स्थान जहाँ पर नशाखोरी होती है, की सूचना दे सकते है। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रहेगा तथा सही सूचना होने पर उचित ईनाम दिया जाएगा। इंदौर पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही कर, 02 आरोपियों को 55 लाख रु की स्मेक व 8 लाख की बोलेनों कार एवं 94 हज़ार रु नगदी सहित गिरफ्तार किया।
इंदौर नगरीय पुलिस ज़ोन-02 की ऑपरेशन (Eagle claw) के तहत की जा रही कार्यवाही में, ड्रग्स पेडलर्स से की गई Interrogation के आधार पर बड़ी सफलता मिली।
आरोपी मंदसौर से थोक में लाते थे स्मेक, अपना मिक्सर तैयार कर बनाते थे छोटे-छोटे टोकन और शहर मे छोटे सप्लायर को करते थे सप्लाय। पेकेजिंग की मशीन, सिल्वर पन्नी एवं पेकिंग का मटेरियल, छोटी एलेक्ट्रोनिक वेट मशीन भी बरामद।
नशे से दूर रहने का संदेश दिया
पुलिस ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी दिया लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश। पुलिस की टीम इंदौर के 56 दुकान, मेघदूत उपवन चौपाटी और भोलाराम उस्ताद मार्ग पर पहुँची लोगों के बीच और नुक्कड़ नाटक द्वारा बताई उन्हें जीवन को गर्त में ले जाने वाली नशे की अंधियारी दुनिया। इन्दौर पुलिस द्वारा ''नशा मुक्ति जनजागृति अभियान '' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: आपका बेटा पुलिस कस्टडी में है, साइबर फ्रॉड का नया तरीका देख पुलिस चौंकी












Click it and Unblock the Notifications