Indore News: गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने संभाला मैदान, इन पर हुआ एक्शन
पुलिस कमिश्नर, इंदौर की अगुवाई में, इंदौर पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे-बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने देर रात्रि में अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 461 बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 393 पर वैधानिक कार्रवाई की है।
313 से ज्यादा वारंटों को तामिल कराया गया, जिसमें लंबे समय से फरार- 03-फरारी, 137-स्थाई, 173-गिरफ्तारी और कई जमानती वारंट भी तामिल किए। साथ ही 11 इनामी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए।

पुलिस गिरफ्त में आए अपराधी
पुलिस ने क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 68 जिलाबदर बदमाशों सहित कई गुंडे/बदमाशों को चेक किया। जिला बदर अवधि का उल्लंघन कर, क्षेत्र में घूमते हुए 01 बदमाश को भी गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। विभिन्न प्रकरणों में वाँछित 68 अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आए। अपराधियों को पकड़कर, डोजियर भरवा कर अपराध नहीं करने की हिदायत दी गई। पुलिस की कार्रवाई से गुंडे-बदमाशों के बीच हड़कंप की स्थिति नजर आ रही थी। पुलिस आने वाले दिनों में इसी तरह की कार्रवाई शहर में जारी रखेगी।
लगातार जारी रहेगी पुलिस की कार्रवाई
इंदौर पुलिस को ऑनलाइन ठगी की लगातार शिकायते प्राप्त हो रही है। इसी के संबंध में आमजन को जागरूक करने के इरादे से क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा डिजिटल सायबर एडवाइजरी के रूप में ये महत्वपूर्ण वीडियो जारी किया है। सायबर ठगों द्वारा कॉल पर पिता का मित्र बताकर कॉल व मैसेज के द्वारा आपको पैसे ट्रांसफर करने या ट्रांसफर किए हुए पैसे रिफंड सहित किसी भी प्रकार की बैंक संबंधित समस्या का हवाला देकर ठग आपको भरोसे में लेते हुए आपसे पैसे प्राप्त करता है और आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते है। कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे-बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है।
ये भी पढ़े- Indore News: डायरी पर प्लॉट बेचने वालों के खिलाफ एक्शन, बड़ी कार्रवाई की तैयारी में प्रशासन












Click it and Unblock the Notifications