Indore News: पुलिस गिरफ्त में ई-रिक्शा चुराने वाली गैंग, इन नंबरों की गाड़ियां मिली
इंदौर में ई-रिक्शा वाहन व बैटरी चुराने वाली गैंग का इंदौर पुलिस के थाना संयोगितागंज ने पर्दाफाश किया।पुलिस ने ई रिक्शा और उसकी बैटरी चोरी करने वाली गैंग के 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।
चोरी का सामान खरीदने वाले एक कबाड़ी को भी गिरफ्त में लिया। वाहन चोरों से चोरी गई 07 ई-रिक्शा वाहन व 08 बैटरियां कीमती करीबन 16 लाख रुपये का मश्रुका जप्त किया।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से लगातार वाहन चोरी के मामले निकलकर सामने आ रहे थे, जिसके बाद अब पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी करने वाली गैंग के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इंदौर शहर में दोपहिया वाहन चुराने वाली कंजर गैंग के 02 शातिर वाहन चोर इंदौर पुलिस के थाना पलासिया की गिरफ्त में आए हैं। आरोपियों से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराये गये 11 दोपहिया वाहन कीमती करीबन 09 लाख के बरामद किए गए। आरोपी आदतन वाहन चोर हैं, जो वाहन चुराकर सस्ते दामों पर गाड़ियां या इनके पार्टस निकालकर बेच देते थे।
क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर, आवेदकों को उनकी राशि सकुशल वापस करवाने में अब तक की सबसे प्रभावी कार्रवाई को पुलिस ने अंजाम दिया है। वर्ष 2024 में क्राइम ब्रांच इंदौर में प्राप्त ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों में अब तक, 04 करोड़ 09 लाख से अधिक रुपए सकुशल आवेदकों को रिफंड करवाए हैं।
पिछले पूरे वर्षभर में (जनवरी से दिसंबर 2023 ) के ऑनलाइन फ्रॉड रिफंड के लगभग बराबर राशि को वर्ष 2024 के केवल 06 माह(जनवरी से जून) में आवेदकों के पैसे वापस कराए हैं। इंदौर पुलिस द्वारा सायबर पाठशाला अभियान के तहत् लाखों लोगों को सायबर अपराध से बचने के तरीके बताते हुए किया गया है। जागरूक और ये अभियान लगातार जारी है।
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस ने पकड़ी बाइक चोरी करने वाली गैंग, इन नंबरों की गाड़ियां मिली












Click it and Unblock the Notifications