MP Exit Poll में इस पार्टी की बन गई सरकार, जनता को एग्जिट पोल पर कितना भरोसा, जानिए?

MP Exit Poll: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला थम चुका है, जिसके बाद अब आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं से पहले एग्जिट पोल आने का सिलसिला शुरू हो चुका है, जहां अलग-अलग एग्जिट पोल में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर अलग-अलग आकलन किए गए हैं।

एग्जिट पोल को लेकर मध्य प्रदेश की जनता ने भी अपनी राय रखी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एग्जिट पोल को लेकर लोगों ने अपनी- अपनी बातें रखी है।

Indore

जनता ने कही ये बात

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में जनता ने एग्जिट पोल को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि, एग्जिट पोल भरोसेमंद तो है, लेकिन स्थिति का आकलन में कभी-कभी धोखा खा जाते हैं। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि, एग्जिट पोल कहीं-कहीं सही साबित हो जाते हैं, तो कहीं-कहीं मामला उल्टा हो जाता है। मध्य प्रदेश के लिए एग्जिट पोल पर लोगों से बात की गई तो कुछ लोगों ने एग्जिट पोल पर भरोसा जताया है, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे महज एक आकलन करार दिया है। बहरहाल, अब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल सामने आया है, जहां देखने वाली बात होगी की मध्य प्रदेश में किसकी सरकार बनती है।

निमाड़ का कुछ ऐसा है हाल

आज तक और एक्सेस माय के सर्वे में निमाड़ की 18 सीटों का हाल देखें तो BJP को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिला है, जहां साल 2018 में वोट शेयर 46 प्रतिशत था। वहीं निमाड़ में कांग्रेस को 45 प्रतिशत वोट शेयर मिला है। साथ ही निमाड़ में अन्य को 7 प्रतिशत वोट शेयर मिलता दिखाई दे रहा है। BJP को निमाड़ में 12 सीट मिल रही है, जिसमें उसे साल 2018 के मुकाबले 6 सीटों का फायदा हो रहा है, तो वहीं कांग्रेस को 6 सीट मिल रही है, जिसमें साल 2018 के मुकाबले कांग्रेस को 4 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। साथ ही अन्य को शून्य सीटें मिल रही है।

ये भी पढ़े- MP Exit Poll: एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े, निमाड़ अंचल में किसने मारी बाजी, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+