Indore News: ब्रिटिश काल की बिल्डिंग में भूत भगाने पहुंचे कांग्रेसी, तांत्रिक से करवाया हवन-पूजन
मध्यप्रदेश के इंदौर में केईएम मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक इमारत में भूतिया पार्टी आयोजित हुई, जिसमें भूत प्रेत को भगाने के लिए एवं सद्बुद्धि प्रदान करने के लिये पंडित एवं तांत्रिक द्वारा हवन पूजन मंत्र हनुमान चालीसा का आयोजन इन्दौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा किया गया।
इन्दौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में केईएम मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक इमारत एवं डीन संजय दीक्षित के निवास पर गत दिनों भूतिया पार्टी एवं भोजन पार्टी आयोजित किया गया था, जिसमें असली मानवों द्वारा भूत चुडैल पिशाच बनकर मुखौटे लगाकर उक्त भवन को अशुद्ध किया गया।

Recommended Video
इन्दौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया की, जिस तरह मेडिकल कॉलेज में भूतिया पार्टी आयोजित हुई वास्तविक में जो लोग भूत चुडैल बनकर आये थे और उसको वास्तविक में भूत का भवन बना दिया, उस भवन को इन भूत पिशाच, भूतों से मुक्ति दिलाने के लिये इन्दौर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उस इमारत एवं बंगले को शुद्धिकरण करने के लिये पंडित विशाल चतुर्वेदी, कमलेश पाठक एवं तांत्रिक दीपक साहू के वेश में इनके द्वारा हवन पूजन सामग्री के साथ ही लोभान से पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ मंत्रो के जाप के साथ झाड़ फूक कर आयोजित कराया गया.
यादव ने बताया कि, जो यहां नकली भूत प्रेत बनकर आये थे उनको हनुमान चालीसा का पाठ पढकर जिसमें "भूत पिशाच निकट नही आवे "महावीर जब नाम सुनावे" नासे रोग हरे सब पीरा जपत जपत निरंतर हनुमत बल वीरा" संकट से हुनमान बचावे मन कम वचन ध्यान जो लावे" सद्बुद्धि प्रदान करे ताकि भविष्य में ऐसे भूत प्रेत बनकर नही आये, बल्कि मानव स्वरूप में ही आये और इस दौरान झाड़ फूंक कर भूतों को वहां से भगाया गया, और इस ऐतिहासिक इमारत व डीन के बंगले को शुद्ध किया गया।
कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि, गंगाजल का छिड़काव भी किया गया, ताकि भविष्य में इस तरह का कृत्य कोई भी नही करें और भूतों से भवन को मुक्ति दिलाई गई, जहां डीन व प्रशासन को इस आयोजित भूतिया पार्टी में मुखौटे के रूप में भूत बनकर आये थे वे लोग इनको नही दिख रहे है, इसलिये भूत भगाने वाले बाबाओं व तांत्रिक का सहयोग लिया गया है, जिसमें भूतिया पार्टी को आयोजित करने के लिये डीन संजय दीक्षित के साथ ही भाजपा नेता अक्षय बम डरावने भूतों के मुखौटे लगाये हुये लोगों के बीच फोटो खिचवाते नजर आ रहे है, फिर भी एफआईआर दर्ज क्यो नहीं कि जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore में हेलोवीन पार्टी पर सियासत, कांग्रेसी बोले- BJP नेता पर दर्ज हो FIR












Click it and Unblock the Notifications