MP Assembly Election 2023: क्या पिता कैलाश विजयवर्गीय के बाद पुत्र आकाश विजयवर्गीय को भी मिलेगा टिकट, जानिए?
MP Assembly Election 2023 की हलचल तेज है, और इस बीच बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जहां बीजेपी ने अपनी दूसरे सूची में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। यही कारण रहा की, इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।
कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर-3 से विधायक हैं, लेकिन अब पिता कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 से टिकट मिलने के बाद आकाश विजयवर्गीय के टिकट कटने की चर्चा भी सियासत में चल रही है, जिसे लेकर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यह निर्णय पार्टी का है।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
आकाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ेंगे या नहीं इस सवाल का जवाब देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, इस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। यह निर्णय पार्टी का है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, राजनीति में यदि आपने चलना सीख लिया तो यह पार्टी ऐसी है कि, कभी भी, कहीं भी, किसी को भी दौड़ा देती है। बस आपको चलना आना चाहिए। सही दिशा में चलना आना चाहिए। मुझे भी लग रहा था कि, आकाश को और मुझे एक साथ टिकट देंगे नहीं। मैं क्यों लडू, उसने अपनी एक जगह बनाई है। शहर के अंदर मेहनत करके, और मेरे कारण उसका राजनीतिक अहित नहीं हो, ऐसा मेरे मन में चल रहा था, पर पार्टी का आदेश, पार्टी का आदेश होता है।
पार्टी की अपेक्षा को पूरा करने की कोशिश करूंगा
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, मैंने कहा था कि, मैं चुनाव नहीं लड़ना चाहता हूं, लेकिन पार्टी के हमारे वरिष्ठों का निर्देश मुझे परसों मिल गया था, मैं असमंजस में था, पर अचानक घोषणा कर दी तो मैं खुद ही बहुत आश्चर्यचकित रह गया। मैं कोशिश करूंगा कि, पार्टी की जो अपेक्षा है, उसे पूरा करूं। बता दें की, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहले भी इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं से विधायक रह चुके हैं, जहां विजयवर्गीय ने अपने विधायक कार्यकाल की शुरुआत विधानसभा चार से की थी। वहीं इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय विधानसभा दो और महू विधानसभा से बतौर विधायक निर्वाचित हुए हैं।
ये भी पढ़े- Indore news: जहां जाते हैं, वहां जीत जाते हैं कैलाश विजयवर्गीय, ऐसा रहा अब तक का सियासी सफर












Click it and Unblock the Notifications