Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मिशन MP' पर कांग्रेस के दिग्गज, किस दिन कहां प्रचार करेंगे राहुल और प्रियंका, जानिए?

MP Assembly Election 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस अब एक्शन मोड में नजर आएगी, जहां कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। मध्य प्रदेश के दौरे पर आने वाले नेताओं में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी, और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचकर चुनावी सभाएं और रैलियां करेंगे, जहां यह कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार-प्रसार भी करेंगे। वहीं अब कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं के दौरे को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने तैयारी का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है।

Indore

कुछ है दौरा कार्यक्रम

4 नवम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे, कटंगी और शाहपुरा। 5 नवम्बर को महासचिव प्रियंका गांधी, कुक्षी और इंदौर-5, 7 नवम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे, उज्जैन और ग्वालियर पूर्व, 8 नवम्बर को महासचिव प्रियंका गांधी सांवेर और खातेगाँव। 9 नवम्बर को महासचिव प्रियंका गांधी, रीवा, 9 नवम्बर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, नई सराय, अशोक नगर चंदेरी, जबलपुर ईस्ट, जबलपुर वेस्ट में पदयात्रा। 10 नवम्बर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सतना। 13 नवम्बर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टिमरनी, उदयपुरा और इकबाल नगर, भोपाल पदयात्रा।14 नवम्बर को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी विदिशा, राजनगर, खजुराहो। 15 नवम्बर को महासचिव प्रियंका गांधी, दतिया। 15 नवम्बर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे आमला (बैतूल)।

अन्य नेताओं का ऐसा है कार्यक्रम

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 70 रैलियां मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ करेंगे। 60 रैलियां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह करेंगे, 30 रैलियां। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला करेंगे, इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी, कमलेश्वर पटेल, अजय सिंह राहुल, कांतिलाल भूरिया, उमंग सिंगार, ओंकार मारकम, विजयलक्ष्मी साधो, सज्जन वर्मा भी विधान सभा क्षेत्रों में जनसंपर्क और रैली करेंगे। यह व्यापक महाजनसंपर्क अभियान प्रदेश की सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा।

ये भी पढ़े- MP Election: सांवेर में दांव पर साख, BJP से सिंधिया तो कांग्रेस के लिए प्रियंका करेंगी प्रचार

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+