MP Assembly Election में BJYM निभाएगा अहम भूमिका, राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य ने बताया खास प्लान
MP Assembly Election 2023 के लिए अब BJP ने कमर कस ली है, जहां BJP के साथ भाजयुमो भी तैयार नजर आ रहा है। इसी के मद्देनजर भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सियासत के गढ़ इंदौर आए, जहां उन्होंने विधानसभा एक में नव मतदाता सम्मेलन में हिस्सा लिया।
विधानसभा-1 के नरसिंह वाटिका में आयोजित नव मतदाता सम्मेलन में शामिल होने आए भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सम्मेलन में आकाश विजयवर्गीय, वैभव पवार, सौगात मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे थे।

तेजस्वी सूर्या ने कही ये बात
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्य ने कहा की, देश में एकमात्र पॉलीटिकल पार्टी है, जहां सरनेम बिना पूछे, आपके बैंक अकाउंट में कितना पैसा है, उसे बिना पूछे राजनीति में बढ़ने का मौका मिलता है, वह सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। चुनाव का मैदान हो, या संगठन का मौका हो, युवाओं को सिर्फ भारतीय जनता युवा मोर्चा में, पार्टी में मौका मिलता है, राजनीति में आगे बढ़ने के लिए। चुनाव में जो प्रत्याशी होगा, वह अपनी पार्टी का है, और युवा मोर्चा की जिम्मेदारी उनको जिताना है। चुनाव में प्रत्याशी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के लिए कमल का निशान होता है, मोदी जी के किए हुए काम होते हैं, और अपनी विचारधारा होती है। इसी के लिए हम लड़ते हैं। इसी के लिए हम जीते हैं। इसी के लिए हम चुनाव में हर प्रकार से प्रयास करते हैं।
युवाओं की टीम तैयार
मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका भी बेहद खास रहेगी, जहां युवा मतदाताओं तक बीजेपी सरकार के किए कामों को पहुंचने में भाजयुमो की टीम अपनी अहम भूमिका निभाएगी। इसी के साथ-साथ बीजेपी की युवाओं को लेकर अलग-अलग तरह की योजनाओं को युवाओं के बीच पहुंचाने की जिम्मेदारी भी भारतीय जनता युवा मोर्चा की रहेगी। यही कारण रहा की, विधानसभा चुनाव से पहले भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने सियासत के गढ़ इंदौर जाकर नव मतदाता सम्मेलन को संबोधित किया तो वहीं चुनावी तैयारी का हाल भी जाना।
ये भी पढ़े- Indore में BJP के हाईटेक रथ प्रचार के लिए रवाना, कैलाश विजयवर्गीय बोले- दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार












Click it and Unblock the Notifications