Indore में BJP के हाईटेक रथ प्रचार के लिए रवाना, कैलाश विजयवर्गीय बोले- दो तिहाई बहुमत से बनाएंगे सरकार

MP Assembly Election 2023 के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां इंदौर संभाग के विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाईटेक प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर दौरान विधानसभा-1 से प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे सहित अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाने के साथ ही एक बार फिर से दो-तिहाई बहुमत के साथ बीजेपी सरकार बनने की बात कही है.

Indore

विजयवर्गीय ने कही ये बात

मीडिया से बातचीत करते हुए विधानसभा-1 से प्रत्याशी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की, 'हम इंदौर विधानसभा क्षेत्र की सभी सीटों पर केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों का प्रचार करने के लिए 37 वाहनों को हरी झंडी दिखा रहे हैं। हम फिर से मध्य प्रदेश में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।" कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके साथ ही उन विधानसभाओं के प्रत्याशी भी नजर आ रहे थे, जिन विधानसभाओं पर बीजेपी ने टिकट की घोषणा कर दी है।

चुनाव मैदान में विजयवर्गीय

बीजेपी की दूसरी सूची में कद्दावर नेताओं के नाम नजर आ रहे हैं, जहां सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर की विधानसभा 1 से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को प्रत्याशी बनाया गया है। विजयवर्गीय अंचल के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाते हैं, जहां विजयवर्गीय का प्रभाव मालवा-निमाड़ अंचल में देखा जाता है। इतना ही नहीं कैलाश विजयवर्गीय को मैनेजमेंट का मास्टर भी माना जाता है। यही कारण है कि, कैलाश विजयवर्गीय को अबकी बार संगठन ने विधानसभा 1 से प्रत्याशी बनाते हुए पूरे मालवा-निमाड़ अंचल को अलग संदेश देने की कोशिश की है।

ये भी पढ़े- Indore की विधानसभा-3 से BJP की टिकट सूची में जुड़ा गोलू शुक्ला का नाम, कुछ ऐसा है सियासी सफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+