MP के इस शहर में चोर गिरोह का पर्दाफाश, बरामद हुई लाखों की मोटर साइकिल

खरगोन, 20 सितंबर : पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर (ग्रामीण) राकेश गुप्ता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज तिलकसिंह द्वारा वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था। निर्देशो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) मनीष खत्री, के मार्गदर्शन में जिले के समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) और समस्‍त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्‍य में थाना चैनपुर पर मोटर सायकल चोरों को पकडकर उनसे बड़ी संख्‍या में चोरी की मोटर सायकल जप्‍त की गई।

indore

कुछ इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

मुखबीर सूचना प्राप्‍त हुई कि, 2 व्‍यक्ति मोटर साइकिल पर पंधाना तरफ से झिरन्‍या की ओर मोटर साइकिल पर अवैध रूप से शराब का परिवहन कर लेकर आ रहे है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अम्‍बाडोचर रोड पर आईटीआई के सामने रोड पर चेकिंग कि गई, तभी 2 व्‍यक्ति अम्‍बाडोचर तरफ से एक मोटर साइकिल पर आते दिखे जो पुलिस को देखकर मोटर साइकिल पलटाकर भागने लगे। शंका होने पर तत्‍काल पीछा कर उन्हें पुलिस टीम द्वारा पकडा जिनके कब्‍जे से 20-20 लीटर की तीन केन जिनमें कच्‍ची महुआ हाथ भट्टी शराब मिली एवं परिवहन में प्रयुक्‍त मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ करने पर मोटर साइकिल चोरी की होना पाई गई।

कुल 11 मोटर साइकिल जप्‍त की गई

आरोपियों के विरूद्व धारा आबकारी एक्‍ट का प्रकरण पंजीबद्व कर वाहन चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों के कब्‍जे से कुल 11 मोटर साइकिल जप्‍त की गई है। आरोपियों द्वारा थाना चैनपुर, भीकनगांव, बिस्‍टान, पंधाना, बुरहानपुर, तथा रावेर महाराष्ट्र से वाहन चोरी करना बताया है। खरगोन पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इन दिनों लगातार वाहन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही थी जिसके बाद वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है इसी के मद्देनजर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+