MP : कलयुगी मां ने दी सुपारी, बदमाशों ने बेटे को उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के धार जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने ही सुपारी देकर अपने बेटे की हत्या करवा दी। दरअसल, धार डैम में मिली लाश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जहां बोरे में बंद लाश जिस युवक की थी, उसी की मां ने हत्या की सुपारी देकर अपने बेटे की जान ले ली। वहीं पुलिस ने इस मामले में सुपारी किलर के साथ ही मां और युवक के भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लगातार इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी, जहां लगभग 40 दिन की जांच पड़ताल के बाद पुलिस के हाथ सफलता लगी है।

indore

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

पुलिस को सूचना मिली थी कि, माही डैम के पास एक युवक की लाश बोरे में बंद है, जिसके बाद पुलिस ने युवक की लाश बोरे से बाहर निकलवा कर पूरे मामले की जांच शुरू की, जांच में पुलिस ने पाया कि 17 अक्टूबर को युवक अपनी पत्नी से मिलने निकला था, लेकिन वह अपनी पत्नी के पास नहीं पहुंचा, जिसके बाद युवक के गायब होने की सूचना पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो लगभग 20 से 25 दिनों तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा, लेकिन पुलिस ने जब युवक का मोबाइल सर्विलांस पर डाला तो पता चला कि, युवक का मोबाइल कोई और ही चला रहा है जिसके बाद युवक का मोबाइल चला रहे युवक से पूछताछ करने पर पता चला कि, उसने यह मोबाइल 1500 रुपए में आरोपी से खरीदा है, जहां आरोपी तक पुलिस के पहुंचने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया।

इस कारण मां ने उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि, मृतक का भाई आकर मिला था, जहां उसने बताया था कि, उसका भाई रोज शराब पीकर खुद के बच्चे और मां को प्रताड़ित करता है। साथ ही उनसे जबरदस्ती मारपीट भी करता है, मां और पूरा परिवार भाई से परेशान है, जिसके चलते मां चाहती है कि, भाई को मार दिया जाए। आरोपियों ने भाई की बात सुनकर 30 हजार रूपए में युवक की हत्या करने की सुपारी ले ली, जिसके बाद आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वहीं पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़े- Khargone : अवैध रेत खनन के लिए बना डाला कच्चा पुल, अब विभाग ने किया ध्वस्त

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+