Indore: इन पिकनिक स्पॉट्स पर मिलेगा मानसून का मजा, दिल जीत लेगी यहां की प्राकृतिक सुंदरता
मध्यप्रदेश में मानसून अपना असर दिखाने लगा है, जहां अब पर्यटकों की संख्या भी पर्यटन स्थलों में बढ़ने लगी है। प्रदेश के कुछ पर्यटन स्थलों पर इन दिनों प्रकृति का बेहद सुंदर नाजरा देखने मिल रहा है।
धार जिले में स्थित मांडू मानसून सीजन में पर्यटकों को खूब लुभाता है, जहां के मनमोहक नजारे पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देते हैं। मानसून के सीजन में यहां अलग नजारा देखने मिलता है, जहां हरियाली के बीच स्थित मांडू अपनी खूबसूरती के लिए पर्यटकों के दिल में अलग जगह बनाता है।

इंदौर के पास पातालपानी स्थित पर्यटक स्थल भी अपनी खूबसूरती के लिए काफी प्रसिद्ध है, जहां झरना देखने लोग दूर-दूर से पातालपानी पहुंचते हैं। पातालपानी में हेरिटेज ट्रेन का आनंद भी पर्यटक ले सकते हैं।
बुरहानपुर जिले में असीरगढ़ का किला स्थित है, पहाड़ी पर स्थित इस किले को निहारने दूर-दूर से लोग असीरगढ़ पहुंचते हैं। असीरगढ़ का किला ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां का प्राकृतिक नजारा काफी सुंदर दिखाई देता है, जहां इस मनमोहक नजारे को और कोई निहारना चाहता है।

इंदौर जिले में तिंछा फाल, कालाकुंड मेहंदी कुंड और बामणिया कुंड जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थल है, जो मानसून सीजन में पर्यटकों को काफी लुभाते हैं। साथ ही यहां लोग ट्रेकिंग और पर्यटन के लिए पहुंचते हैं। विंटर सीजन में यहां पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या काफी बढ़ जाती है।
इंदौर जिले में जाम गेट नामक एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो इंदौर से मंडलेश्वर जाने वाले मार्ग पर स्थित है। यहां एक बेहद ही आकर्षक और पुरातन गेट स्थित है, जिसके आसपास प्राकृतिक सुंदरता देखने मिलती है।

धार जिले में स्थित गंगा महादेव का प्राकृतिक झरना भी अपनी खूबसूरती के लिए खास पहचान रखता है, जहां मानसून सीजन में पर्यटकों की बड़ी संख्या यहां पहुंचती है।
ये भी पढ़े- MP Weather: लंबे ब्रेक के बाद एक्टिव होगा मानसून, इन जिलों में होगी जोरदार बारिश












Click it and Unblock the Notifications