Madhya Pradesh Weather News: अक्टूबर में लगी सावन जैसी झड़ी, जानिए आखिर क्यों जाते - जाते तरबतर कर रहा मानसून

इंदौर, 7 अक्टूबर : मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून का ट्रेंड कुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। यही कारण है कि, मानसून के बदलते ट्रेंड का असर अब त्योहारों पर भी पड़ने लगा है। दशहरे के त्यौहार पर झमाझम बरसे बादलों ने अब आमजन की चिंता बढ़ा दी है, जहां अब दशहरे के बाद दीपावली पर मानसून की एक्टिविटी के साथ ही बारिश को लेकर हर किसी के मन में संशय बरकरार है। दशहरे पर हुई झमाझम बारिश के कारण दहन के लिए बनाए गए रावण भी भीगते नजर आए थे, तो वहीं अब दीपावली पर बारिश को लेकर लोगों में टेंशन बरकरार है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

वैसे तो दशहरे से लेकर दीपावली तक लंबा वक्त रहता है, लेकिन बावजूद इसके लोगों के मन में अभी से ही दीपावली पर बारिश को लेकर संशय बरकरार है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जिस तरह से दशहरे पर झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा था, वैसे ही दीपावली पर झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा या नहीं। इसका अनुमान दीपावली से कुछ समय पहले ही लग सकेगा। इतना ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वह दशहरे पर एक खास सिस्टम के एक्टिव हो जाने के कारण मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने मिली।

फिर एक्टिव हुआ मानसून

फिर एक्टिव हुआ मानसून

मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून के एक्टिव होने से झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर समेत मालवा निमाड़ अंचल में भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला। वहीं मानसून की विदाई को लेकर जताई जा रही संभावनाओं को नकारते हुए मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक बार फिर अच्छा खासा सिस्टम बनने से प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

अबकी बार मानसून ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश में अबकी बार मानसून ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा जिसके चलते प्रदेश भर में अच्छी खासी बारिश हुई, तो वहीं प्रदेश के सारे जल स्तर लगभग लबालब नजर आ रहे हैं। प्रदेश के हर क्षेत्र में इस बार अच्छी बारिश देखने मिली है, जहां मालवा निमाड़ अंचल में भी भारी बारिश का सिलसिला जारी रहा। भारी बारिश का सिलसिला थम चुका है, जहां मौसम साफ नजर आ रहा है। मौसम के साफ होते ही लोगों ने भी राहत महसूस की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+