Indore News: MLA महेंद्र हार्डिया ने फोन पर अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी, गुस्सा हुए जीतू पटवारी
मध्यप्रदेश के इंदौर में अतिक्रमण हटाने के दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जहां मालवा मिल से जंजीर वाला चौराहे को जाने वाली सड़क पर जब अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलने लगी तो बाबा यानि विधायक महेंद्र हार्डिया मौके पर पहुंच गए, और अधिकारियों को जूते मारने तक की बात कह डाली.
वहीं अब इस मामले पर सियासत गर्मा गई है, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने विधायक महेंद्र हार्डिया पर निशाना साधा है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाबा यानि विधायक महेंद्र हार्डिया फोन पर अधिकारियों को लताड़ते नजर आ रहे हैं, इतना ही नहीं इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है की अतिक्रमण हटाने से नाराज विधायक महेंद्र हार्डिया कैसे अधिकारियों पर आगबगूला हो रहे हैं. वहीं वीडियो में विधायक महेंद्र हार्डिया, अधिकारियों को जूते मारने तक की बात कह रहे हैं.
सोशल मीडिया पर विधायक महेंद्र हार्डिया का ये वीडियो वायरल होते ही सियासत गर्मा गई, जहां पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने विधायक महेंद्र हार्डिया पर जोरदार निशाना साधा है. जीतू पटवारी ने कहा कि, बीजेपी में सभी लूट में लगे हैं, यदी सही जांच होतो सभी जेल की सलाखों के पीछे होंगे, जनप्रतिनिधियों को जो हिस्सा चाहिए वो नहीं मिलता, इसलिए वे अधिकारियों और कर्मचारियों को जूते मारने की बात कहते हैं. कुलमिलाकर, देखा जाए तो विधायक महेंद्र हार्डिया के वायरल वीडियो पर अब सियासत गर्मा गई है, जहां कांग्रेस अब बीजेपी को निशाने पर ले रही है.
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में अतिक्रमण हटाने के दौरान जनप्रतिनिधि और अधिकारी के बीच विवाद का मामला सामने आया है, जहां मालवा मिल से जंजीर वाला चौराहे को जाने वाली सड़क पर जब अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलने लगी तो बाबा यानि विधायक महेंद्र हार्डिया मौके पर पहुंच गए, और अधिकारियों को जूते मारने तक की बात कह डाली.
ये भी पढ़े- Indore News: मकर संक्रांति पर कैलाश विजयवर्गीय ने उड़ाई पतंग, किससे लड़ाया पेच, जानिए












Click it and Unblock the Notifications