थूकने के मामले में MLA आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर में जावेद हबीब के सैलून को 48 घंटे में बंद करने का अल्टीमेटम
इंदौर, 7 जनवरी। मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा महिला के सिर पर थूकने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जावेद हबीब का विरोध उत्तरप्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश के इंदौर भी पहुंच गया। इंदौर के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने वीडियो जारी कर जावेद हबीब के सैलून बंद करवाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद आंदोलनात्मक कदम उठाने की चेतावनी दी।

इंदौर में जावेद हबीब के दस सैलून
बता दें कि इंदौर में जावेद हबीब के दस सैलून हैं। महिला के सिर पर थूकने के मामले में इंदौर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने जिला कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और निगम कमिश्नर को अवगत कराया है कि 48 घंटे में हबीब के सैलून बंद नहीं हुए तो आंदोलन किया जाएगा।

BJP से निष्कासित किया जाने की मांग
इस मामले में इंदौर शहर भाजपा के उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखकर कहा है कि जावेद खुद को भाजपा का सदस्य बताता है, यदि ऐसा है तो उसे निष्कासित किया जाना चाहिए।
Recommended Video

ओमिक्रॉन का संक्रमण नाक और मुंह से फैलता है
मिश्रा ने लिखा है कि ओमिक्रॉन का संक्रमण नाक और मुंह से फैलता है। दुनिया के विशेषज्ञ लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। खुद को हेयर डिजाइनर बताने वाला यह व्यक्ति इंसानियत का दुश्मन बनकर थूक भी रहा है। दूसरों को भी ऐसा करने के लिए उकसा रहा है। यह तालिबानी सोच है।

जावेद हबीब के थूक वाला मामला क्या है?
बता दें कि पूरा मामला यह है कि तीन जनवरी को यूपी के मुजफ्फरपुर के जड़ौदा स्थित एक होटल में जावेद हबीब की वर्कशॉप थी, जिसमें उन्होंने हेयर स्टाइल के टिप्स देते हुए बताया कि पानी न होने की स्थिति में थूक से भी हेयर कट किए जा सकते हैं।
जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज
उन्होंने डेमो के रूप में कुर्सी पर बैठी महिला के सिर पर थूक दिया। इसका वीडियो 6 जनवरी को सामने आया। महिला की पहचान पूजा गुप्ता के रूप में हुई। वह बागपत जिले में बड़ौत कस्बे की रहने वाली है। वह ब्यूटी पार्लर चलाती है।
हबीब ने माफी भी मांग ली थी
पूजा ने 6 जनवरी को थाना मंसूरपुर में जावेद हबीब के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हबीब पर IPC की धारा-355, 504 और आपदा प्रबंधन एक्ट में केस दर्ज किया गया। इसके बाद ही हिंदू संगठनों ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया था। हालांकि, हबीब ने माफी भी मांग ली थी।












Click it and Unblock the Notifications