MP: पब में मनचले ने युवती के साथ की गलत हरकत, जमकर हुआ हंगामा
इंदौर, 29 अगस्त: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में इन दिनों लगातार पब में मारपीट करने की घटनाएं सामने आ रही है, जहां लगातार पब में हंगामे के घटनाक्रम देखने और सुनने मिल रहे हैं। इस बीच एक बार फिर लसूड़िया थाना क्षेत्र में बने पब में दो पक्ष आमने-सामने हो गए, जहां देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। वहीं इस बीच पब के बाउंसर भी मौके पर पहुंच गये, जहां जमकर हंगामा हुआ। वहीं हंगामे के चलते हड़कंप का माहौल बन गया, जिससे लोग घबरा गए, तो वहीं दोनों पक्षों के बीच मारपीट रुकने का नाम नहीं ले रही थी। वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद देर रात तक चलने वाले पबों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जमकर भिड़े दोनों पक्षों के लोग
जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों के लोग पब में पार्टी के लिए गए हुए थे, जहां अचानक दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली गलौज होने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। मारपीट करते-करते दोनों पक्ष के लोग सड़क तक आ गए, जिसके बाद पब के बाउंसर ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और दोनों पक्षों को शांत कराते हुए समझाइश दी।
इस कारण आपस में भिड़े दोनों पक्ष
जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम लसूड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पब में हुआ, जहां पब में डांस के दौरान एक युवती ने युवक पर गलत तरीके से टच करने का आरोप लगाया, जिसके बाद युवती के साथ आए कुछ लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। वहीं आरोपी युवक को पहले तो पब अंदर जमकर पीटा गया, और फिर उसे बाहर ले जाकर भी पीटा गया, जिसके बाद युवक के साथ आए लोग दूसरे पक्ष से भिड़ गए, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद चला। वहीं इस विवाद की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली, वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।












Click it and Unblock the Notifications