विदेश दौरे पर मंत्री उषा ठाकुर, MP के पर्यटन को मलेशिया में किया प्रमोट
इंदौर, 3 अगस्त : प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इन दिनों मलेशिया और थाईलैंड के दौरे पर हैं। जहां वे अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं। थाईलैंड में मंत्री उषा ठाकुर ने "बुद्धभूमि भारत-बुद्ध के पद चिन्हों पर यात्रा" कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तो वहीं मलेशिया में आयोजित रोड शो में मप्र पर्यटन को प्रमोट किया। मंत्री ठाकुर तीनों देशों के प्रतिनिधियों, अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों, टूर और ट्रेवल एजेंट सहित आम जन को प्रदेश की संस्कृति और बौद्ध धर्म की भूमिका के बारे में जानकारी देंगी। साथ ही प्रदेश के बौद्ध पर्यटन स्थलों पर आने के लिए आमंत्रित करेंगी।

"बुद्धभूमि भारत-बुद्ध के पद चिन्हों पर यात्रा" कार्यक्रम का शुभारंभ
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर इन दिनों मलेशिया के दौरे पर है, जहां उन्होंने कुआलालंपुर में टूरिज्म रोड शो में मलेशिया के ट्रेवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, मीडिया सहित अन्य हितधारकों को संबोधित किया. इस दौरान मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि, भारत का दिल 'मध्यप्रदेश' एतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक सहित सभी दृष्टि से सुंदर और समृद्ध है। शरीर में जैसे सबसे अधिक महत्व ह्रदय का होता है, वैसे ही यदि भारत की संस्कृति एवं संस्कार को समझना है तो आपको मध्यप्रदेश आना ही होगा। इसी के साथ थाईलैंड में मंत्री उषा ठाकुर ने "बुद्धभूमि भारत-बुद्ध के पद चिन्हों पर यात्रा" कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुछ ऐसा है मंत्री ठाकुर का दौरा कार्यक्रम
मंत्री उषा ठाकुर 26 से 28 अगस्त तक बैंकॉक के एमक्वार्टियर शॉपिंग सेंटर में बुद्धभूमि भारत-बुद्ध के पद चिन्हों पर यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम में दोनों देशों के सांस्कृतिक वैचारिक मंथन और पर्यटन संबंधित गतिविधियों पर विमर्श हुआ। मंत्री उषा ठाकुर ने 29 अगस्त को कुआलालम्पुर (मलेशिया) और 31 अगस्त को नामपेन्ह (कंबोडिया) में टूरिज्म रोड-शो में भी हिस्सा किया। रोड-शो में ट्रेवल एजेंट और टूर ऑपरेटर को प्रदेश के बौद्ध स्थलों में पर्यटन संबंधी सुविधाओं की जानकारी देकर पर्यटकों के टूर प्लान में शामिल करने के लिए प्रेरित किया। वापसी के दौरान मंत्री ठाकुर, मंदिर एवं स्मारकों का भ्रमण करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications