Indore news: मंत्री प्रह्लाद पटेल ने किया श्रमायुक्त कार्यालय का निरीक्षण, विभागीय काम का जाना हाल
प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल इंदौर दौरे पर आए, जहां उन्होंने श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कर्मचारियों से मेल मुलाकात कर हाल-चाल जाने, तो वहीं बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा भी की है।
श्रम आयुक्त कार्यालय पहुंचे श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने विभागीय कामकाज को लेकर समीक्षा बैठक की है, जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से मजदूरों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधित जानकारी प्राप्त की है। साथ ही उन्होंने अलग-अलग पेंशन योजनाओं को लेकर समीक्षा भी की है। समीक्षा बैठक में श्रम आयुक्त समेत तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा है कि, प्रदेश में श्रमिकों के हितों की चिंता की जाये। उनके कल्याण के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाये। श्रमिकों के कल्याण हेतु पूर्ण समर्पण एवं संवेदनशील होकर सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्य करें। प्रदेश में श्रम कानूनों/अधिनियमों का प्रभावी रूप से पालन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में व्यापक रूप से जनजागरूकता लायी जाये, जिससे कि सभी पात्र श्रमिकों तक योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ सहजता से पहुंच सके।
श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल श्रमायुक्त कार्यालय के निरीक्षण के पश्चात आयोजित बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष भगवानदास गोंडाने, इंदौर संभागायुक्त मालसिंह, श्रमायुक्त संजय गुप्ता, उप श्रमायुक्त द्वय एल.पी. पाठक और एस.एस. दीक्षित सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में मंत्री पटेल ने श्रम पोर्टल के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। इस पोर्टल को और अधिक अद्यतन करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रवासी श्रमिक, संविदा श्रमिक, मोटर यातायात श्रमिकों सहित संगठित एवं असगंठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण हेतु विशेष प्रयास किये जाने के निर्देश भी दिये। मंत्री पटेल ने कहा कि, श्रम कानूनों/अधिनियमों में समय की जरूरत के मान से सुधार किया जाये। प्रवासी श्रमिकों की परिभाषा को पुन: परिभाषित करने की जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि, समय की जरूरत के मान से श्रम कानूनों/अधिनियमों में आवश्यक सुधार किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न श्रम अधिनियमों के अन्तर्गत दर्ज प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण के निर्देश भी दिये। पटेल ने कहा कि, प्रवासी मजदूरों के पंजीयन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दूसरे राज्य से आने वाले श्रमिकों के स्थानीय स्तर पर पंजीयन की भी जरूरत उन्होंने बतायी। मंत्री पटेल ने नवनियुक्त विभागीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
श्रम मंत्री पटेल ने श्रम सेवा पोर्टल पर दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश विभागीय अधिकारियों को देते हुए प्रदेश से बाहर प्रवास करने वाले श्रमिकों एवं अन्य प्रदेश से मध्यप्रदेश में आने वाले प्रवासी श्रमिकों की पहचान एवं उन्हें श्रम अधिनियमों का लाभ प्राप्त हो सके, इस संबंध में विशेष प्रयास किये जाने के निर्देश भी दिये। मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत श्रमिकों को आधार के माध्यम से केवायसी संबंधी ऑकड़ों की समीक्षा करते हुए उक्त कार्य में गति लाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये गये। श्रम सेवा पोर्टल के माध्यम से ऐसी सेवाएं जो एक निश्चित समय-सीमा उपरांत डीम्ड सेवा के रूप में आवेदक को प्राप्त होती है, उक्त सेवाओं में संतुष्टिप्रद सेवाओं में श्रम विभाग के उल्लेखनीय कार्य हेतु विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा की गई।
श्रम आयुक्त संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि विगत दिवसों में श्रमायुक्त संगठन में राज्य सेवा परीक्षा के माध्यम से 02 श्रम पदाधिकारी एवं 09 सहायक श्रम पदाधिकारी की नियुक्ति हुई है। इन्हें मुख्यमंत्रीजी ने गत 25 जनवरी 2024 को नियुक्ति पत्र दिये। इनके द्वारा कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है।
ये भी पढ़े- MP news: समय से ऑफिस ना पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर एक्शन, कलेक्टर ने थमाए नोटिस
-
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: दतिया के उनाव में शर्मनाक घटना, सरपंच के पति को पीटा, मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर घुमाया -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
CM Kisan Kalyan Yojana: 14वीं किस्त का इंतजार खत्म? मार्च-अप्रैल में आ सकते हैं ₹2000-₹4000, जानिए अपडेट -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications