Indore News: महू उपद्रव का वायरल वीडियो सामने आया, मस्जिद के सामने पहुंचते ही क्या हुआ, देखिए

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित महू में हुए उपद्रव के बाद अब लगातार वायरल वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां वायरल वीडियो में अलग-अलग तरह से दंगाई दंगा करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो विवाद की शुरुआत का वीडियो बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो उस मस्जिद के सामने का है, जहां से पूरे विवाद की शुरुआत हुई थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, भारत की जीत के बाद निकली रैली जैसे ही मस्जिद के सामने पहुंचती है। वैसे ही मस्जिद से निकले युवाओं और रैली में शामिल युवकों के बीच विवाद हो जाता है। वहीं देखते ही देखते यह विवाद उपद्रव का रूप ले लेता है।

Indore

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति में लिप्त दो व्यक्तियों पर रासुका की कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक इंदौर (ग्रामीण) के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष सिंह ने सोहेल पिता साहिद कुरैशी, निवासी बतख मोहल्ला महू, जिला-इन्दौर और एजाज पिता मोहम्मद रफीक खान निवासी बंडा बस्ती, हाल निवास कंचन विहार खान कालोनी महू जिला इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजने के आदेश जारी किये हैं।

उल्लेखनीय है कि, भारत और न्यूजीलैंड के मध्य चेंपियंस ट्रॉफी फाईनल भारत के जीतने के बाद महू में आमजन द्वारा भारतीय टीम की जीत की खुशी में मोटर साईकिल पर तिरंगा लेकर विजय जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में बच्चे व युवा लोग सभी साथ में सम्मिलित थे, तब अनावेदकों द्वारा मोती महल चौराहे पर एक मत होकर अपने साथियों के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक साम्प्रदायिक सौहार्द खराब करने की नियत से ईंट पत्थर आदि से जुलूस पर रूकावट करने हेतु पथराव किया गया। जिससे लोगों को चोट पहुंची और साम्प्रदायिक सौहार्द को तहस नहस किया गया।

चैंपियन ट्रॉफी फाईनल जीतने पर निकल रहे जुलूस पर अनावेदकों द्वारा आमजनों को गालियां देते हुये षड्यंत्र पूर्वक एक मत होकर ईंट पत्थर से पथराव किया गया एवं साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। दोनों ही आरोपी अपराध जगत में सक्रिय है। इनके विरूद्ध आम जनों को अश्लील गालियां देने, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, तोडफोड कर नुकसान पहुंचाने, साम्प्रदायिक उन्माद पैदा कर दंगे करने, लोक व्यवस्था भंग करने जैसे विभिन्न आपराधिक मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध हैं। अनावेदकों के कृत्यों से क्षेत्र की लोक व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना होने तथा जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये इनके विरूद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।

ये भी पढ़े- Indore News: महू उपद्रव में कलेक्टर का एक्शन, 2 आरोपियों पर हुई बड़ी कार्रवाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+