Mahakal lok का लोकार्पण, इंदौर में VVIP मूवमेंट के चलते एयरपोर्ट के आसपास ये गतिविधियां प्रतिबंधित

इंदौर, 7 अक्टूबर : महाकाल लोक के लोकार्पण की तारीख अब नजदीक है, जहां 11 अक्टूबर को महाकाल लोक का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। वहीं लोकार्पण समारोह में शामिल होने वाले वीवीआई गेस्ट इंदौर भी पहुंचेंगे। इसी के चलते पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने आदेश जारी करते हुए एयरपोर्ट के आसपास 2 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन, गुब्बारे और पतंग उड़ाना प्रतिबंधित कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और महाकाल कॉरिडोर से जुड़ी तैयारियों का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े 5 बजे धार्मिक नगरी उज्जैन आएंगे।

indore

एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे

11 अक्टूबर को होने वाले महाकाल लोक के लोकार्पण समारोह की तैयारियां जारी हैं। इसी के मद्देनजर इंदौर में वीवीआईपी मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इंदौर एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में सभी प्रकार के ड्रोन, गुब्बारे, पतंग आदि का उड़ाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वीवीआईपी आगमन को दृष्टिगत रखते हुए 6 अक्टूबर को आदेश पारित कर, विमानतल के आसपास 2 किलोमीटर तक के क्षेत्र में सभी प्रकार के ड्रोन, गुब्बारे, पतंग आदि का उड़ाना तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिए हैं।

11 अक्टूबर को होगा लोकार्पण

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वो वक्त नजदीक है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 11 अक्टूबर को महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे और महाकाल कॉरिडोर से जुड़ी तैयारियों का सिलसिला जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े 5 बजे धार्मिक नगरी उज्जैन आएंगे, जहां महाकाल दर्शन के बाद वे महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 3 घंटे उज्जैन में रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+