MP में ऑनलाइन गेम्स पर रोक लगाने की तैयारी, सरकार ने प्रतिबंध प्रारूप को अंतिम रूप दिया
मध्यप्रदेश में लगातार ऑनलाइन गेम्स के साइड इफेक्ट सामने आ रहे हैं, जहां ऑनलाइन गेम्स की जद में आकर बच्चे अलग-अलग तरीकों से प्रभावित होते नजर आ रहे हैं। इसी के चलते मध्यप्रदेश में जल्द है ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शिवराज सरकार कर रही है, जिसे लेकर सरकार ने ऑनलाइन गेम्स के प्रतिबंध प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया है, जिसके बाद अब यह जल्द ही कानून के दायरे में आ जाएगा। राजधानी भोपाल में फ्री फायर गेम खेलने वाले बच्चे की मौत के बाद प्रदेशभर में ऑनलाइन गेम्स के नियंत्रण और रोक लगाने के लिए कानून बनाने की तैयारी की गई थी।

गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही ये बात
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, अब प्रारूप को अंतिम रूप दे दिया है, और अब यह कानून के दायरे में आ जाएगा, जो पूर्व का कानून था जुड़ा एक्टर वाला, उसमें संशोधन करके इसको वरिष्ठ सचिवों की समिति के लिए भेजा जा रहा है, उसके बाद कैबिनेट की ओर प्रेक्षित होगा, और रेगुलेटरी बॉडी बनाने के बारे में भी इसमें विचार है, और ऑनलाइन गेम मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित कैसे होंगे, यह सारा का सारा प्रस्ताव वरिष्ठ समिति को जा रहा है।
ऑनलाइन गेम्स पूरी तरह से बैन कर दिए जाएंगे
मध्यप्रदेश में इन दिनों लगातार ऑनलाइन गेम की लत लग जाने के बाद अलग-अलग तरह के घटनाक्रम सामने आ रहे थे, जहां युवा आत्महत्या के रास्ते पर अग्रसर हो रहे थे। वहीं घर से पैसे चुरा कर लगातार ऑनलाइन गेम बच्चों की ओर से खेलने के मामले भी बढ़ रहे थे। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगाने की तैयारी कर ली है। वहीं अब जल्द ही मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गेम्स पूरी तरह से बैन कर दिए जाएंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्यप्रदेश में बच्चों को ऑनलाइन गेम की लत से छुटकारा दिलाने के लिए सरकार ने इस तरह का कदम उठाने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications