Madhya Pradesh news: BJP का मिशन 2023, मांडू में हुआ प्रशिक्षण शिविर का आगाज
धार, 7 अक्टूबर : मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का वक्त नजदीक आ रहा है, वैसे - वैसे बीजेपी भी अब इलेक्शन मोड पर नजर आने लगी है। इतना ही नहीं बीजेपी लगातार मिशन 2023 से जुड़ी तैयारियों को पूरा करने में भी जुटी हुई है। धार जिले के मांडू में बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आगाज हुआ, जहां शिविर के पहले दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी प्रशिक्षण शिविर में नजर आए।

पर्यटन नगरी मांडू में होगा मंथन
पर्यटन नगरी मांडू में बीजेपी के तमाम दिग्गज प्रशिक्षण वर्ग के लिए पहुंच चुके हैं, जहां आगामी 3 दिनों तक अलग-अलग विषयों पर मंथन जारी रहेगा। मांडू में संगठन और सत्ता से जुड़े तमाम चेहरे पार्टी की गतिविधियों और अन्य अलग-अलग विषयों पर मार्गदर्शन करेंगे। 7 से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में सत्ता और संगठन से जुड़े दिग्गज नेता अलग-अलग सत्रों को संबोधित करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, तमाम जिलों के अध्यक्ष, जिलों के प्रभारी और प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शामिल रहेंगे।
इन नेताओं के शामिल होने की संभावना
7 से 9 अक्टूबर तक पर्यटन नगरी मांडू में आयोजित हो रहे बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मौजूद रहे, तो वहीं अब 7 से 9 अक्टूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर में अलग-अलग दिन, अलग-अलग सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, और गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम नेता शामिल रहेंगे।
मिशन 2023 पर भी होगा मंथन
पर्यटन नगरी मांडू में आयोजित हो रहे बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर में मिशन 2023 को लेकर मंथन होने की संभावना भी जताई जा रही है, जहां सत्ता और संगठन से जुड़े तमाम चेहरे मिशन 2023 को लेकर मंथन करते नजर आ सकते हैं। उधर, संगठन से जुड़े तमाम विषयों पर भी इस दौरान मंथन होने की संभावना है, तो वहीं प्रशिक्षण वर्ग में तमाम दिग्गज नेता अपना - अपना मार्गदर्शन संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो मिशन 2023 को लेकर बीजेपी एक्टिव मोड में नजर आ रही है। यही कारण है कि, लगातार संगठन की ओर से मंथन का सिलसिला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications