Indore News: कांग्रेस प्रत्याशी को 'बलि का बकरा' बताया, BJP कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन

Loksabha Election को लेकर सियासी हलचल तेज हो चली है, जहां BJP और कांग्रेस दोनों ही दल के नेता और कार्यकर्ता मैदान में नजर आ रहे हैं। इस बीच सियासत के गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में BJP कार्यकर्ताओं ने अनूठा प्रदर्शन किया है, जहां BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को 'बलि का बकरा' बताया है।

शहर के तिलक नगर चौराहे पर अनूठा विरोध-प्रदर्शन करने पहुंचे BJP कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर ले रखे थे जिस पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम की फोटो लगी हुई थी। वहीं बैनर पर लिखा गया था कि, 'वाह री कांग्रेस', 'कांग्रेस के प्रत्याशी की कांग्रेस ने की भ्रूण हत्या' इतना ही नहीं इन बैनर में कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम के फोटो के आगे 'बली का बकरा' लिखा हुआ था।

Indore

अनूठा विरोध प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं ने बताया कि, भाजपा का अभेद किला इंदौर रहा है, और आगे भी रहेगा, इसलिए यहां से कांग्रेस के किसी वरिष्ठ नेता ने भाजपा प्रत्याशी के सामने चुनाव लड़ने के लिए हामी नहीं भरी। वहीं अब अक्षय बम के चुनाव मैदान में उतरने के बाद यह तय है कि, इंदौर से बीजेपी जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी। बता दें कि, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी इंदौर से जीत का बड़ा रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है, जहां पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर से 8 लाख वोटो से जीत की बात कही थी।

कांग्रेस ने बम को बनाया प्रत्याशी

मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की ओर से जारी की गई सूची में सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, रीवा से नीलम मिश्रा, शहडोल से फूंदेलाल सिंह मार्को, जबलपुर से एडवोकेट दिनेश यादव, बालाघाट से समरत सारस्वत, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रतलाम से कांतिलाल भूरिया तो वहीं इंदौर से अक्षय बम को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़े- 'कांग्रेस की जमानत जप्त होने वाली है', दिग्विजय सिंह के लिए ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+