Loksabha Election: खंडवा से अरुण यादव नहीं बल्कि इस युवा को कांग्रेस देगी टिकट, जानिए क्यों?
Loksabha Election की तैयारी में जुटी कांग्रेस अब जल्द अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकती है, जहां कांग्रेस की पहली सूची से गायब रहे खंडवा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी की खोज अब तेज कर दी है। खंडवा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस पुराने चेहरे के साथ-साथ नए चेहरे पर दांव लगाने का मन बना रही है।
खंडवा लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस की ओर से जो नाम चलते सुनाई पड़ रहे हैं, उनमें प्रमुख तौर पर पूर्व सांसद अरूण यादव और युवा नेता सोनू गुर्जर का नाम है, जहां कांग्रेस वरिष्ठता के आधार पर अरूण यादव को चुनाव मैदान में उतारना चाहती है, लेकिन सियासी सूत्र बताते हैं की यादव चुनाव लड़ने में रूचि नहीं दिखा रहे, ऐसी स्थिति में कांग्रेस खंडवा लोकसभा से नए चेहरे पर दांव लग सकती है, और ऐसे में सोनू गुर्जर को टिकट मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

युवा नेता सोनू गुर्जर को रॉबर्ट वाड्रा का करीबी माना जाता है, इतना ही नहीं गुर्जर पिछले कई सालों से खंडवा लोकसभा में पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं, जिसे देख अब कांग्रेस सोनू गुर्जर को खंडवा लोकसभा से टिकट दे सकती है। खंडवा लोकसभा में गुर्जर समाज के लोगों की अच्छी संख्या है, जहां इसका भी फायदा सोनू गुर्जर को मिलने की संभावना जताई जा रही है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव के पास वर्तमान में भले ही पार्टी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी ना हो लेकिन यादव पार्टी में तमाम बड़े पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जहां यादव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, तो वहीं खरगोन लोकसभा सीट से सांसद का दायित्व निभा चुके हैं, इतना ही नहीं यादव केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।
जल्द आएगी कांग्रेस की सूची
कांग्रेस की ओर से 18 सीटों पर रूके हुए प्रत्याशी एलान का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है, जहां लगातार लंबे होते इंतजार के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने वो तारीख बताई है, जिस दिन कांग्रेस अपने बचे हुए 18 प्रत्याशियों के नाम का एलान करेगी।
भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने पत्रकारों से अलग-अलग विषयों को लेकर बात की, जहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। इस दौरान जब पत्रकारों की तरफ से एमपी की बची हुई 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम के एलान को लेकर सवाल पूछा गया तो इसका जवाब देते हुए पटवारी ने कहा कि, 18 तारीख को सभी प्रत्याशियों के नाम का एलान हो जाएगा।
ये भी पढ़े- Opinion Poll: लोकसभा चुनाव में MP से किसको मिलेगी कितनी सीट, सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े












Click it and Unblock the Notifications