इंदौर: कमर्शियल टैक्स विभाग की महिला अफसर के घर लोकायुक्त का छापा, मिली करोड़ों की संपत्ति
इंदौर। इंदौर में लोकायुक्त की टीम ने सहायक वाणिज्य कर अधिकारी कोमल बाली के ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई की है। सुबह 6 बजे से शुरू हुई यह कार्रवाई अभी भी जारी है। बाली के 4 ठिकानों पर टीम ने कार्रवाई की है, जिसमे उनका छावनी के उषागंज स्थित निवास, उसके सामने कुछ दिनों पहले ख़रीदा 90 लाख रुपए कीमत का मकान, देवगुराडिया स्थित ढाई बीघा का फार्म हाउस और उनके पिता का निवास शामिल है।

करोड़ों की संपत्ति मिली
अब तक लोकायुक्त की टीम को उनके यहां से 45 तौला सोना, 1 किलो चांदी, 49 हजार रुपए नगद, बैंक में करीब 4 लाख रुपए मिले हैं। बाली 2006 से कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं, उनका अब तक का वेतन लगभग 35-40 लाख रुपए है, लेकिन उनके पास से करोड़ों की संपत्ति मिली है। वहीं, बाली का पति अशोक पटेल बीजेपी नगर कार्यकारिणी का सदस्य है।
पटेल ने कांग्रेस पर लगाया आरोप
पटेल का आरोप है कि यह कार्रवाई कांग्रेस के दबाव में की गई है। सरकार बीजेपी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। यह सभी संपत्ति उनकी पैतृक होने का दावा पटेल ने किया है। साथ ही कहा है कि उनकी पत्नी विभाग के लूप लाइन में हैं। वह अपने पद का फायदा लेकर उन्हें मलाईदार जगह पर पदस्थ करवा सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। फिलहाल, लोकायुक्त की टीम जांच में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications