'उनका सिक्का खोटा निकला', कांग्रेस के NOTA अभियान पर ये क्या बोल गए वीडी शर्मा

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इंदौर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी रसातल की ओर जा रही है और मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस के समापन की ओर बढ़ रहे हैं। जीतू पटवारी ने नोटा को वोट देने की अपील करके यह स्वीकार कर लिया है कि मध्यप्रदेश सहित देशभर की जनता का भरोसा कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह से उठ चुका है।

मध्यप्रदेश और देश की जनता अब कांग्रेस पार्टी को वोट नहीं देने वाली, इसलिए वे नोटा का बटन दबाने की बात कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि खजुराहो और इंदौर सहित देश की कई सीटों पर अपने प्रत्याशी तक खड़ा नहीं कर पाने वाली कांग्रेस पार्टी समाप्त होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी जी ने कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी। मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी गांधी जी के उस सपने को पूरा करने पर तुले हुए हैं। जीतू पटवारी का बयान मध्यप्रदेश की साढे़ 8 करोड़ की जनता का अपमान है।

Indore

कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, मध्यप्रदेश सहित देश के कांग्रेस नेतृत्व में घोर निराशा व हताशा का माहौल बना हुआ है। यह अत्यंत दुर्भाग्यजनक है कि कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा जो बयान दे रहे हैं, वह भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर हमला है। मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष इंदौर में नोटा को वोट देने की अपील कर भारत के लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते है। कांग्रेस ने इंदौर की जनता के साथ धोखा दिया है। खजुराहो में कांग्रेस ने मैदान छोड़ा, समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया। उसने भी प्रत्याशी बदला, फिर दूसरे प्रत्याशी ने गलत फार्म भरकर मैदान छोड़ दिया। इंदौर और खजुराहो सहित देश की कई सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवार खड़ा नहीं कर पाई, इससे स्पष्ट होता है कि कांग्रेस देशभर में समापन की ओर बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति देश की जनता को पूरा भरोसा है। देश की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है। भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में मिले मत से 10 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर इस चुनाव में भाजपा को मिलेगा।

कांग्रेस का सिक्का खोटा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस अपने क्रियाकलापों के कारण देश में समाप्त हो रही है। नोटा को वोट देने की अपील करना लोकतंत्र को कमजोर करना है। लोकतंत्र के महापर्व में आप सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कांग्रेस का सिक्का खोटा है, कांग्रेस उम्मीदवार नहीं दे पाई, इसलिए वह नोटा को मतदान करने की अपील कर रही है। जनता से मेरा अनुरोध और अपील है कि आपकी एक वोट से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, आपका एक वोट भारत को विश्व गुरू बनाएगा, आपका एक वोट भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा और आपका एक वोट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने वाली सरकार का चयन करेगा। इसलिए आप सभी लोग मतदान करें। देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत से प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

ये भी पढ़े- Indore News: 'लोकतंत्र को कमजोर कर रही कांग्रेस', वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+