Indore News: 'लोकतंत्र को कमजोर कर रही कांग्रेस', वीडी शर्मा ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना
Lok Sabha Election की हलचल के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने इंदौर में पूर्व पार्षदों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ पर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर चर्चा की है।
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर महानगर जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा की, दुर्भाग्य की बात है कि, भारत की एकता और अखण्डता पर कांग्रेस और उसके नेता सैम पित्रोदा ने प्रहार किया है। कांग्रेस के नेतृत्व से उनके नेता और कार्यकर्ताओं में घोर निराशा का भाव है।
वीडी शर्मा ने कहा की, कांग्रेस नेताओं द्वारा लोगों को आपस में लड़वाने के लिए लगातार षड्यंत्र किये जा रहे हैं। कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा भारत की एकता और अखण्डता पर हमला करने वाला बयान निंदनीय है। इस अमर्यादित बयान के खिलाफ उनपर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। लोकसभा चुनाव में हार के कारण कांग्रेस में निराशा का भाव है। पीसीसी अध्यक्ष इंदौर की जनता को नोटा पर वोट डालने के लिए कह रहे हैं, ये भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास है।
वीडी शर्मा ने कहा की, इंदौर की जनता को यह समझना है कि कांग्रेस हमारे लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिस प्रकार प्रदेशभर में जनसमर्थन मिल रहा है, उसके आधार पर यह स्पष्ट है कि मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर प्रचण्ड बहुमत से कमल खिलने जा रहा है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने इंदौर में पूर्व पार्षदों के साथ बैठक कर प्रत्येक बूथ पर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने को लेकर चर्चा की है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: 'मिशन मालवा-निमाड़' पर BJP-कांग्रेस के दिग्गज, किसे मिलेगा जनता का साथ, जानिए












Click it and Unblock the Notifications