Indore News: चुनाव नतीजे से पहले ही एक्टिव हुए शंकर लालवानी, टनल का हाल जाना
Lok Sabha Election के चौथे चरण में इंदौर लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां चुनाव संपन्न होते ही इंदौर लोकसभी सीट से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने एक्टिव अंदाज दिखाना शुरू कर दिया है, जहां लालवानी ने इंदौर से खंडवा के बीच बन रही टनल का निरीक्षण किया।
इसके साथ ही शंकर लालवानी ने इंदौर से हैदराबाद के लिए बन रहे हाईवे के कामकाज का हाल जाना है। वहीं शंकर लालवानी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

13 मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुए, और चुनावी थकाम उतारने के बजाए इंदौर से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी एक बार फिर जन सेवा के मैदान में जुट गए हैं, जहां लालवानी ने इंदौर से खंडवा के बीच बन रही टनल का निरीक्षण किया। साथ ही लालवानी ने इंदौर से हैदराबाद के लिए बन रहे हाईवे के कामकाज का हाल जाना है।
सांसद शंकर लालवानी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि, सुबह जब मैं घर से निकल रहा था, तो मेरी बहू ने कहा कि, कल ही चुनाव खत्म हुए हैं, और मुझे आराम करना चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से परिश्रम के लिए प्रेरित करते हैं, और उनसे प्रेरित होकर ही चुनाव की आपाधापी के बाद पुन: इंदौर की सेवा में जुट गया हूं। इस सड़क के बनने के बाद इंदौर से एक घंटे में ओंकारेश्वर, 2 घंटे में खंडवा एवं 10 घंटे में हैदराबाद पहुंचना संभव हो जाएगा।
इंदौर जिले में उत्साह के साथ शांतिपूर्ण रूप से मतदान हुआ। इंदौर में मतदान के लिये सुबह से ही उत्साह देखा गया। जिले के सभी 2677 मतदान केन्द्रों पर सुबह निर्धारित समय पर मॉकपोल हुआ।
मतदान समाप्ति के बाद शाम 7:20 बजे तक इंदौर में 60.75% मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछली बार लोकसभा चुनाव 2019 से करीब 9% कम है पिछले चुनाव में 69.3 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के मतदान प्रतिशत ने चौंकाया, साल 2019 के मुकाबले कैसा रहा आंकड़ा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications