Indore Lok Sabha Result: इंदौर में NOTA ने बनाया रिकॉर्ड, हासिल किए चौंकाने वाले वोट
Lok Sabha Election Result: देशभर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतगणना पूरी हो चुकी है, जहां इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 12 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। वहीं अबकी बार इंदौर से NOTA ने रिकॉर्ड बनाया है, जहां नोटा को अब तक 2 लाख से ज्यादा मत मिल चुके हैं।
इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी ने मतदान से पहले ही नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया था, जहां इसके बाद BJP का मुकाबला कांग्रेस से ना होते हुए क्षेत्रीय राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ था। वहीं इस मुकाबले को BJP ने लगभग 12 लाख वोटों से जीत लिया है।

इंदौर के नेहरू स्टेडियम में विधानसभा क्षेत्रवार मतों की गणना की जा रही है। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में हो रही है। मतगणना कार्य के लिए लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया। इनको दो चरणों में मतगणना के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।
मतगणना के लिये विधानसभा क्षेत्रवार कुल 169 टेबले लगाई गई हैं। इन टेबलों पर कुल 146 राउंड में मतगणना पूरी हो रही है। इंदौर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र देपालपुर के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नम्बर-6, इंदौर-एक के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नम्बर-8, इंदौर-दो के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नम्बर-7, इंदौर-तीन के मतों की गणना प्रथम तल के हॉल नम्बर-9, इंदौर-चार के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-2, इंदौर-5 के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-3, राऊ के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-एक, सांवेर के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-5 तथा डॉ. अम्बेडकर नगर महू के मतों की गणना भू तल के हॉल नम्बर-4 में की जा रही है।
मतगणना विधानसभा क्षेत्र देपालपुर में 20 टेबलों पर 15 राउंड में, इंदौर-एक में 20 टेबलों पर 17 राउंड में, इंदौर-दो में 21 टेबलों पर 15 राउंड में, इंदौर-तीन में 14 टेबलों पर 14 राउंड में, इंदौर-चार में 14 टेबलों पर 16 राउंड में, इंदौर-5 में 21 टेबलों पर 19 राउंड में, राऊ में 21 टेबलों पर 17 राउंड में, सांवेर में 20 टेबलों पर 17 राउंड में, डॉ. अम्बेडकर नगर महू में 18 टेबलों पर 16 राउंड में पूरी हो रही है।
ये भी पढ़े- UP Lok Sabha Chunav Result Live: अनुप्रिया और मेनका गांधी पीछे,जानिए इन सीटों का हाल












Click it and Unblock the Notifications