'लाखों वोटों से जीतेंगे छिंदवाड़ा', पहले चरण के चुनाव से पहले कैलाश विजयवर्गीय का दावा
Lok Sabha Election को लेकर हलचल तेज है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मिशन छिंदवाड़ा और पहले चरण के चुनाव पर अपनी बात रखी। इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय के साथ जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
इंदौर स्थित BJP कार्यालय पर आयोजित हुई प्रेस वार्ता में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री और क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने पहले चरण के चुनाव पर अपनी बात रखी, साथ ही उन्होंने मिशन छिंदवाड़ा का पूरा सियासी लेखा-जोखा मीडिया के सामने रखा। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए विपक्ष को निशाने पर लिया।

कैबिनेट मंत्री और क्लस्टर प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, छिंदवाड़ा में बीजेपी लाखों वोटो से जीतेगी, और सिर्फ छिंदवाड़ा ही नहीं पूरा क्लस्टर जबलपुर, बालाघाट, मंडला सभी जगह बीजेपी की जीत होगी। विजयवर्गीय ने कहा की, सभी को मोदी जी पर विश्वास है, सभी मोदी जी के नेतृत्व में देश में विकास चाहते हैं। कांग्रेस के लोग भी समझ गए हैं। देश का विकास यदि कोई कर सकता है तो सिर्फ मोदी कर सकते हैं, इसलिए कांग्रेस छोड़कर पूरे महाकौशल में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
BJP ने अबकी कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को क्लस्टर प्रभारी बनाकर जीत की कहानी गढ़ने की तैयारी की थी, जहां इसी के मद्देनजर कैलाश विजयवर्गीय को छिंदवाड़ा लोकसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विजयवर्गीय ने अपनी जिम्मेदारी के तहत छिंदवाड़ा लोकसभा का रूख कर लिया था, जहां विजयवर्गीय के छिंदवाड़ा पहुंचते ही कांग्रेस और कमलनाथ को झटके लगने शुरू हो गए थे।
मध्य प्रदेश में BJP अबकी बार मिशन-29 यानी सभी लोकसभा सीटों को जीतने की तैयारी में जुटी हुई है, जहां BJP का लक्ष्य अबकी बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की छिंदवाड़ा लोकसभा जीतने पर भी है। यही कारण है कि, BJP ने छिंदवाड़ा लोकसभा के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को कलस्टर प्रभारी नियुक्त किया है।
ये भी पढ़े- Indore News: चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुई तू- तू, मैं-मैं












Click it and Unblock the Notifications