Indore News: इंदौर में निर्दलिय या नोटा?, कांग्रेस किसे देगी समर्थन, जीतू पटवारी ने बताया

Lok Sabha Election की हलचल के बीच कांग्रेस को सियासत के गढ़ इंदौर से करारा झटका लगा है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति ने नामांकन वापस लेने के साथ ही BJP का दामन थाम लिया। वहीं सियासी घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस इंदौर लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पूरे सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रेस वार्ता करते हुए BJP पर जमकर पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि, कांग्रेस किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन नहीं करेगी। हमारे पास नोटा का विकल्प है।

Indore

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, पूरे घटनाक्रम को बहुत गंभीरता से लिया है। हम अपने दायित्व को समझते हैं, और उस दायित्व में BJP को सबक सिखाना चाहिए। अब यह लड़ाई कांग्रेस की नहीं है, इंदौर और भारतीय जनता पार्टी की है। यह लड़ाई भाजपा के अहंकार और इंदौर के संस्कार की है। मैं अनुरोध कर रहा हूं, कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। हमारा फॉर्म निकल गया है। पंजा तो है ही नहीं, पर हम इंदौर के हैं।

जीतू पटवारी ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी इंदौर को इस बात के लिए आह्वान करती है, आप लोग निर्णय लो कि, इन्हें (BJP) सबक सिखाना चाहिए, या नहीं, और सबक सिखाने के कितने तरीके हो सकते हैं। हम किसी को समर्थन नहीं देंगे, कांग्रेस पार्टी किसी को समर्थन नहीं देगी।

सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ है, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया है। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा।

ये भी पढ़े- क्या BJP में जाएंगे जीतू पटवारी?, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनता को बताई तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+