क्या BJP में जाएंगे जीतू पटवारी?, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जनता को बताई तारीख

Lok Sabha Election से पहले दलबदल का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां इंदौर से लेकर भोपाल और भोपाल से लेकर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कांग्रेस नेताओं के BJP में शामिल होने की खबरें सामने आ रही है।

इस बीच चुनाव प्रचार में जुटे प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का बयान सामने आया है, जिसमें राजपूत ने 7 तारीख तक जीतू पटवारी के बीजेपी में आने की बात कही है। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से ग्रामीणों से कही गई ये बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Sagar

लोकसभा चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिए बीजेपी तैयार नजर आ रही है, जहां प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लगातार चुनाव मैदान में एक्टिव अंदाज दिखाते हुए बीजेपी की जीत के लिए प्रचार-प्रसार करते नजर आ रही हैं। वहीं राजपूत का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजपूत जनता से कहते नजर आ रहे हैं की, ऐसे ही आते रहे तो मालूम पड़े की 7 तारीख तक जीतू पटवारी भी भाजपा में आ जाएं। बहरहाल, अब देखना होगा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की ओर से की गई सियासी भविष्यवाणी कितनी सही साबित हो पाति है।

सियासत के गढ़ इंदौर में राजनीति का बड़ा खेल हुआ है, जहां चुनाव से चंद दिनों पहले नाम वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लेते हुए BJP का दामन थाम लिया है। अक्षय बम के चुनाव मैदान छोड़ने के बाद अब संभवत: इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब चुनाव मैदान में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी नहीं रहेगा। वहीं कांग्रेस से विधायक रामनिवास रावत ने भी दल बदल करते हुए BJP का दामन थाम लिया है।

ये भी पढ़े- 'मैं तो ऐसा नहीं करता', अक्षय बम के फैसले पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कही ये बात?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+