Lok Sabha Election: शक्ति केंद्र पर BJP के दिग्गज, लोगों को दी 'विकास की गारंटी'

इंदौर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव हेतु महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 18 अप्रैल को इंदौर संसदीय क्षेत्र में आने वाले सभी 340 शक्ति केंद्रों पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें बूथ स्तर पर घर-घर संपर्क करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए कार्य, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं देशहित में लिए गए निर्णयों को आम जनता तक पहुंचने के लिए कार्य योजना बनाई।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय नंदानगर में शक्ति केंद्र क्रमांक 1,2,3 तथा वार्ड क्रमांक 25 एवं 27 में, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर विधानसभा के ओमेक्स सिटी में, सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी विधानसभा क्रमांक 5 के वार्ड 37 में, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे विधानसभा क्रमांक 5 के वार्ड 41 में पहुंचे थे।

Indore

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में हर बूथ, हर शक्ति केंद्र और हर मंडल में बहनों, बुजुर्गों और नौजवानों को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'विकास की गारंटी' पर भरोसा है। परिवार जनों के मुस्कुराते चेहरों से स्पष्ट है कि हम अबकी बार, 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने जा रहे हैं।

सांसद प्रत्याशी शंकर लालवानी ने कहा कि, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों को घर-घर पहुंचाकर अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करना है।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को बूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर पहुंचना है और साथ ही सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजी गई राम राम लोगों तक पहुंचाना है। रणदिवे ने शक्ति केंद्र पर निवासरत मतदाताओं से भेंट की और भाजपा को अधिकतम पदों से जीतने का आग्रह भी किया।

ये भी पढ़े- 'लाखों वोटों से जीतेंगे छिंदवाड़ा', पहले चरण के चुनाव से पहले कैलाश विजयवर्गीय का दावा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+