Loksabha Election: विधानसभा चुनाव में हारे बूथों से निकलेगा रिकॉर्ड जीत का रास्ता, कुछ ऐसा है BJP का प्लान

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ने इंदौर लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक ली सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे एवं जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने पुष्प कुछ भेंट करके सिंह का स्वागत किया उसके पश्चात महेंद्र सिंह ने 37 समितियां के सदस्यों से परिचय प्राप्त किया।

बैठक को संबोधित करते हुए, महेंद्र सिंह ने कहा कि, विधानसभा चुनाव में इंदौर में हमें जिन 469 बूथों पर पराजय का सामना करना पड़ा था, उन बूथों के साथ ही समस्त बूथों पर प्रधानमंत्री ने जो तीन बातें राष्ट्रीय परिषद बैठक में कही थी, उन्हें बूथों तक पहुंचना है, और विजय श्री प्राप्त करना है जिसमें बूथ समितियां की बैठक लेना, बूथ पर निवासरत लाभार्थियों का सम्मेलन करना, साथ ही सभी मतदाताओं तक मोदी का प्रणाम पहुंचाना है।

Indore

सिंह ने आगे कहा कि, भारत हमेशा से ही विश्व गुरु रहा है, जब विदेश में किसी को पढ़ना लिखना भी नहीं आता था, तब हमारे देश ने शून्य दिया था। साथ ही ग्रह नक्षत्र की जानकारी भी हमारे देश ने ही विश्व को दी है, यहां तक की सूर्य की वास्तविक दूरी की गणना भी हमारे देश के ऋषि मुनियों द्वारा सैकड़ो वर्ष पूर्व की गई, चार महान वेदों की रचना भी भारत देश में हुई, भारत की संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ है 124 साल पहले स्वामी विवेकानंद शिकागो पहुंचे थे, और सभी को भारतीय संस्कृति से अवगत कराया, और मंत्र मुग्ध कर दिया था। वैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का गौरव बढ़ाया है। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। वहीं अमेरिका सहित जर्मनी, जापान एवं अरब देश पलक पांवड़े बिछाकर माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP अब तैयार नजर आ रही है, जहां BJP ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। BJP की ओर से जारी की गई लिस्ट में मध्य प्रदेश की लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है, जहां संगठन ने इंदौर से एक बार फिर शंकर लालवानी को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़े- Indore News: जीतू पटवारी की इस हरकत से नाराज हुए पंकज संघवी, कांग्रेस छोड़ BJP में जा रहे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+