Indore News: 'अरे ये क्या है', आखिर क्यों वोट डालने पहुंचे वोटर्स, मतदान केंद्र देख चौंके, जानिए
Lok Sabha Election की हलचल के बीच मध्य प्रदेश में चौथे चरण का चुनाव जारी है, जहां मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं हर बार की तरह इस बार भी मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र का स्वरूप दिया गया है, जहां इसके अंतर्गत मतदान केंद्रों को सजाया संवारा गया है।
मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे लोग आदर्श मतदान केंद्र को देखकर चौंक गए, जहां मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं ने मतदाताओं का दिल जीत लिया। मतदाताओं ने आदर्श मतदान केंद्र पर प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं को जमकर सराहा, और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर आशीष सिंह तथा आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए शहर में पिंक, आदर्श एवं दिव्यांग द्वारा प्रबंधित आदर्श मतदान केन्द्र का निर्माण किया गया है। उक्त आदर्श मतदान केन्द्र में आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही महिला मतदाता हेतु फीडिंग रूम, मतदाताओं हेतु वेटिंग रूम पेयजल व्यवस्था, ग्रीष्म काल को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्रों पर पंखे एवं कुलर लगाए गए हैं।
आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि, निगम द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान नगरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानो पर आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए है। इसके साथ ही शहर के ऐसे मतदान केन्द्र जहां पर समस्त मतदानकर्मी दिव्यांगजन है ऐसे विशेष दिव्यांगजन द्वारा प्रबंधित मतदान केन्द्र का भी निर्माण गया है।
आयुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि, इंदौर में आगामी लोकसभा निर्वाचन में अधिक से अधिक मतदान हो और मतदाताओं को सुविधा के उदेश्यय से शहर में बनाये जा रहे आदर्श मतदान केन्द्र को अलग-अलग थीम पर बनाया गया है, जिसमें इंदौर जिस प्रकार से स्वच्छता में अग्रसर है। इंदौर के मतदान केंद्रों को आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही तैयार किया गया है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: MP में चौथे चरण का चुनाव, सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतार












Click it and Unblock the Notifications