MP news: लाड़ली बहना योजना के बाद अब लाड़ली बहना ग्राम सभा का आगाज, कई कार्यक्रम आयोजित होंगे
मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना ग्राम सभा शुरू होगी, जिसके अंतर्गत लाड़ली बहना योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे तो वहीं ग्राम सभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

Recommended Video

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के बाद लाड़ली बहना ग्राम सभा शुरू होगी, जिसके अंतर्गत लाड़ली बहना योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे तो वहीं ग्राम सभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने कहा है कि, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन से पात्र हितग्राही के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। ग्रामों में 8 जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाएं होगी। उन्होंने कहा कि मंत्री, सांसद और विधायक विभिन्न स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। एक से 7 जून की अवधि में पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे।ग्रामों में भजन, मंगल-गीत और लाड़ली बहना गीतों की प्रस्तुति भी होगी।
मंत्री सिलावट ने कही ये बात
मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 जून को जबलपुर में राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। योजना की पात्र हितग्राही बहनों के खातों में एक हजार रूपए की राशि अंतरित करते हुए उन्हें संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान विभिन्न जिलों में एक से 9 जून की अवधि में प्रतीकस्वरूप बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान करने के लिए भ्रमण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में योजना में एक करोड़ 25 लाख से अधिक पंजीयन किए जा चुके हैं। पात्र बहनों को योजना का लाभ दिलाने के लिए बैंक के स्तर पर डी.बी.टी. संबंधी कार्यवाही भी की गई है।
धरातल पर उतरी सीएम शिवराज की योजना
1 जून से लाड़ली बहना योजना का जमीनी क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में बहनों के बीच पहुँचे। वहीं जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने बारोली मगरखेड़ा और कुड़ाना गाँव पहुंचकर बहनों को इस योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। गांव में इस अवसर पर बहनों में हर्ष देखा गया। मंत्री सिलावट के भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कुड़ाना में 543 और बारोली मगरखेड़ा गांव में 390 बहनों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये हैं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना के बाद लाड़ली बहना ग्राम सभा शुरू होगी, जिसके अंतर्गत लाड़ली बहना योजनाओं के स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे तो वहीं ग्राम सभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
ये भी पढ़े- Nepal के PM पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' का इंदौर आगमन, 3 किमी दायरे में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications