Khandwa : झाड़ियों में तड़प रही थी 4 साल की मासूम, प्राइवेट पार्ट में लगी चोट ने बयां की दरिंदगी की दास्तां
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पास खंडवा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। दरअसल, यहां 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसे झाड़ियों में फेंक दिया गया, जहां यह मासूम लगभग 15 घंटे के बाद घर से 2 किलोमीटर दूर गंभीर अवस्था में मिली। उधर, मासूम के लापता होते ही पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की जिसके बाद संदिग्ध ने बच्ची के साथ रेप कर उसे झाड़ियों में फेंक देने की वारदात को कबूल कर लिया।

कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम
बच्ची दीपावली के मौके पर अपनी बुआ के घर आई थी, जहां वह घर से गायब हो गई थी। बच्ची की बुआ का परिवार खेत में काम करता है, और वहीं झोपड़ी बनाकर रहता है। बच्ची के लापता होते ही परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया, लेकिन वह लंबे वक्त तक नहीं मिली तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को ढूंढने का काम शुरू किया, जहां आरोपी के मोबाइल लोकेशन ट्रैक किया गया तो पूरी वारदात का पर्दाफाश हुआ, जहां पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद आरोपी ने वारदात को कबूल कर लिया।
कड़ी कार्रवाई के निर्देश
आरोपी के वारदात कबूल करने के बाद पुलिस उस जगह पहुंची जहां आरोपी ने रेप के बाद बच्ची को झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो बच्ची तड़प रही थी, जिसके बाद बच्ची को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट लगी है, जहां अब इंदौर में बच्ची का इलाज जारी है। उधर, इस मामले में मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के साथ-साथ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications