क्या विधानसभा चुनाव के बाद MP को मिलेगा नया मुख्यमंत्री?, कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ये जवाब
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच BJP ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जहां बीजेपी ने अपनी दूसरे सूची में दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला लिया है। यही कारण रहा की, इंदौर की विधानसभा एक से बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी ने बतौर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारा है।
इधर, इंदौर की विधानसभा एक से प्रत्याशी चुने जाने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने जिले के सभी नौ विधानसभाओं को जीतने का दावा ठोका, तो वहीं आने वाले समय में प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, इसका जवाब हमारे वरिष्ठ नेता देंगे।

विजयवर्गीय ने कही ये बात
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, चुनाव-चुनाव होता है, और हम कोई सा भी चुनाव हो, गंभीरता से लेते हैं। कांग्रेस ने एक नेरेटिव बनाया था कि, हम जीत रहे हैं, जीत रहे हैं, आज से वो नेरेटीव टूट गया। आप देख रहे हैं, आज से ये चर्चा चालू होगी कि, भारतीय जनता पार्टी दो तिहाई बहुमत से भी ज्यादा, तीन चौथाई बहुमत से जीत सकती है। इंदौर में नौ की नौ सीट हम जीत रहे हैं। अभी नीमच, मंदसौर वहां सभी दूर से फोन आए कि, पटाखे फूट रहे हैं। यह कार्यकर्ताओं का और जनता का जो विश्वास भारतीय जनता पार्टी के ऊपर है, वह और ज्यादा बढ़ गया है, और यह रणनीति हमारे कुशल रणनीतिकार अमित शाह की है, जिन्होंने हम सभी लोगों से कहा कि, वापस से एक बार फिर मैदान में उतर जाओ, तो हम उतर गए।
क्या MP को मिलेगा नया मुख्यमंत्री?
बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हमारे यहां कलेक्टिव लीडरशिप है। एक व्यक्ति नेता नहीं है। अभी हमारे चार राज्यों के चुनाव चल रहे हैं। चारों स्थान पर हमने नेता किसी को नहीं चुना है। चारों जगह हमारे सभी हमारे वहां के प्रदेश के नेता, और मोदी जी नेतृत्व कर रहे हैं। कलेक्टिव लीडरशिप हमारी सभी जगह आपको दिखाई दे रही है। इसी के साथ जब कैलाश विजयवर्गीय से सवाल पूछा गया कि, नया मुख्यमंत्री देखने मिलेगा?, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि, इसका जवाब हमारे वरिष्ठ नेता देंगे।
ये भी पढ़े- MP Assembly Election 2023: क्या पिता कैलाश विजयवर्गीय के बाद पुत्र आकाश विजयवर्गीय को भी मिलेगा टिकट, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications