Indore News: पेड़ काटने वाले हो जाएं सावधान, बिना परमिशन हटाने पर मिलेगी सख्त सजा
प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पर्यावरण को बचाने के लिए अनूठी पहल की जा रही है, जहां अब शहर में पेड़ काटने की अनुमति नहीं मिलेगी, बल्कि पेड़ काटने के स्थान पर ट्रांसप्लांट करने होंगे। इसके लिए नगर निगम एक का बेहद आधुनिक मशीन खरीदने जा रहा है, जहां इस मशीन की मदद से शहर में पेड़ों का ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा।
जरूरत पड़ने पर नगर निगम 10 हजार रुपए शुल्क लेकर पेड़ का ट्रांसप्लांट करेगा। वहीं पेड़ को व्यवस्थित नए स्थान पर लगाया जाएगा। नगर निगम पेड़ों के ट्रांसप्लांट के लिए आधुनिक मशीन खरीद रहा है, जो लगभग 1 करोड रुपए के आसपास की है। इतना ही नहीं शहर के हुकुमचंद मिल की जमीन पर भी बिना पेड़ काटे सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह प्रोजेक्ट देशभर में मिसाल कायम करेगा।

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाना है, जहां इसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।
वहीं अब विजयवर्गीय की पहल पर शुरू हो रहे अभियान में इंदौर नगर निगम भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बड़ी घोषणा करते हुए मकान की छत पर रूफ गार्डन बनाने वाले मकान मालिकों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
वृक्षारोपण अभियान को लेकर रेसीडेंसी पर आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर आशीष सिंह समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे, जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अभियान की तैयारी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण जानकारियां सभी के साथ साझा की है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि, अभियान के अंतर्गत किसानों को नाममात्र शुल्क पर अलग-अलग पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जहां पौधों के वृक्ष बन जाने पर वह किसानों के लिए आय का साधन भी बनेंगे।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, नगर निगम सीमा में घरों के सामने पेड़-पौधे लगाने की जगह कम है, यही कारण है की, इंदौर नगर निगम सीमा में घरों की छत पर रूफ गार्डन तैयार किए जाएंगे, साथ ही सबसे अच्छे रूफ गार्डन वाले घर को पुरस्कृत किया जाएगा।
देश और दुनिया में नवाचार के लिए खास पहचान रखने वाले शहर इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर 51 लाख पौधे महज 3 घंटे में लगाए जाएंगे, जहां विजयवर्गीय के इस संकल्प को पूरा करने के लिए अब पूरा शहर उनके साथ खड़ा नजर आ रहा है। इसी के अंतर्गत रेसीडेंसी पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई, जिसमें विजयवर्गीय ने सभी विभागों के प्रमुखों के साथ वृक्षारोपण महाअभियान के लिए खास प्लान तैयार किया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की पहल पर वृक्षारोपण महाअभियान चलाया जाना है, जहां इसे लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में डेंगू का डंक, एक साथ इतने मरीज मिलने से मचा हड़कंप
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications