जन्माष्टमी और रक्षाबंधन पर्व, कैलाश विजयवर्गीय ने बच्चों संग गुनगुनाए गीत और भजन

इंदौर, 19 अगस्त: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आस्था वृद्धाआश्रम पहुंचकर वृद्धजनों और दिव्यांग बच्चों के साथ रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का पर्व मनाया। इस दौरान विजयवर्गीय ने बच्चों के साथ अंताक्षरी में हिस्सा लेते हुए, भजन और गीत सुनाए, जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विजयवर्गीय का साथ देते हुए, गीत और भजन गुनगुनाए। इस दौरान शहर भर के अलग-अलग आश्रम उसे भी बच्चे रक्षाबंधन का पर्व मनाने आस्था वृद्धाश्रम पहुंचे थे। हर वर्ष यह कार्यक्रम रक्षाबंधन पर आयोजित किया जाता है, लेकिन अबकी बार बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विदेश दौरे पर होने के चलते इस कार्यक्रम को जन्माष्टमी पर आयोजित किया गया था, जहां बड़ी संख्या में दिव्यांग जनों और वृद्ध जनों के साथ कैलाश विजयवर्गीय ने रक्षा सूत्र बंधवाया।

indore

अंताक्षरी का लिया आनंद

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विदेश दौरे पर होने के चलते इस बार आस्था वृद्धाश्रम में आयोजित होने वाला रक्षाबंधन का कार्यक्रम जन्माष्टमी पर आयोजित किया गया, जहां बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ अंताक्षरी का आनंद लिया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी माइक संभालते हुए, विजयवर्गीय के साथ गीत और भजन गुनगुनाए और जमकर डांस भी किया। कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर, जीतू यादव, सभापति मुन्ना लाल यादव, पूर्व पार्षद राजकपूर सुनहरे, पार्षद सुनीता संतोष चौखंडे और बीजेपी नेता हरिनारायण यादव विशेष रूप से मौजूद रहे।

सबसे ज्यादा आनंद अंताक्षरी खेलकर आया- महापौर

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि, सबसे ज्यादा आनंद अंताक्षरी खेलकर आया है, दिव्यांग बच्चों और वृद्धजनों के साथ त्योहार मनाकर अलग ही आत्मीय खुशी और ऊर्जा की अनुभूति हुई है, सभी को जन्माष्टमी और राखी की शुभकामनाएं। एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौर ने कहा कि, पिछले कई वर्षों से रक्षाबंधन और दिपावली का त्योहार मनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+