Bhopal news: राजधानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले जीतू पटवारी, हुई ये बात
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्वान्ह में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं और कायकर्ताओं से मुलाकात की है। सभी आगंतुक कांग्रेसजनों ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।
पटवारी के प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस जिंदाबाद, जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। पार्टी कार्यकर्ताओं की आत्मीय मुलाकात से अभिभूत श्री पटवारी ने सभी कांग्रेसजनों से बारी-बारी से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं स्वीकार करते हुये कहा कि, कांग्रेसजनों के लिए यह समय चुनौतियों को अवसर में बदलने का है।

पटवारी ने कहा की, हम पूरी प्रतिबद्धता से प्रदेश की जनभावनाओं के अनुरूप एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभायेंगे और भाजपा सरकार के जनविरोधी निर्णयों पर सदन से सड़क तक संघर्ष को आकार देंगे, जिस तरह हमने विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत और एकजुटता के साथ काम किया, एक-एक कार्यकर्ता ने विधानसभा चुनाव में अद्भुत मेहनत की उससे पार्टी के नेतागण अनभिज्ञ नहीं है। हमारे सामने चुनौतियां बहुत है, हम सबको आगे एकजुटता के साथ संघर्ष करने की आवश्यकता है। हमारे सामने लोकसभा का चुनाव है और हमें फिर से पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अभी से तैयार होकर काम करना है, मुझे अपने कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता पर पूरा भरोसा है, हमें लोकसभा में अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।
पटवारी ने मुलाकात के इस दौर में कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने सरकार तो बना ली है, लेकिन जनता से जो वादे किये हैं, उन वादों को पूरा कराने के लिए हमें सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ना है, और लाड़ली बहनों को 3000 रू. 450 रू. में सिलेण्डर, 3100 धान के लिए और 2700 गेहूं का समर्थन मूल्य देकर किसानों से किये वादे भाजपा सरकार निभाये। पटवारी ने रजक समाज के आराध्य संत शिरोमणि गाडगे महाराज की 67 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया।
ये भी पढ़े- MP news: कांग्रेस के लिए बदलाव जरूरी या मजबूरी, क्यों बुजुर्गों से लेकर युवाओं को सौंपी संगठन की चाबी?












Click it and Unblock the Notifications