Indore news: सांवेर में दिखा जन आक्रोश यात्रा का दम, सैंकड़ों मंचों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

MP में विधानसभा चुनाव की हलचल है, जहां इस बीच कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सांवेर पहुंची, यात्रा के समूचे मार्ग में नागरिकों का उत्साह बढ़-चढ़कर बोल रहा था। सांवेर पहुंचने के बाद यात्रा जनसभा में तब्दील हो गई। जिसे संबोधित करते हुए यात्रा के प्रभारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने जनसभा को संबोधित किया।

जीतू पटवारी ने कहा कि, M-12 रोड बनवाने के विरोध में किसानों के साथ लडूंगा,जिसमें किसानों की मुफ्त में जमीन छीनी जा रही है। अपने उद्बोधन के अंत में पटवारी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और एकजुटता के साथ काम करने को कहा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस 150 सीटों के साथ मध्यप्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।

Indore

यात्रा में ये रहे शामिल

सांवेर विधानसभा में एंट्री करते ही आक्रोश यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांवेर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में यात्रा का स्वागत करने पहुंचे थे, जहां जगह-जगह मंच भी लगाए गए थे। सैकड़ों मंचों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर यात्रा में जीतू पटवारी के अलावा जनसभा में उपस्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व इंदौर के संगठन प्रभारी महेन्द्र जोशी, संगठन सह प्रभारी महेन्द्र परमार, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सदाशिव यादव, कार्यकारी अध्यक्ष बलराम पटेल, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रीटा डागरे व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रीना बौरासी सेतिया ने भी संबोधित किया।

मंदसौर से हुआ यात्रा का आगाज

मंदसौर से पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का आगाज हुआ था, जहां मंदसौर, नीमच और इंदौर जिले में अब तक यात्रा पहुंच चुकी है। सभी जिलों में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को अच्छा खासा समर्थन मिलता नजर आया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जन आक्रोश यात्रा में नजर आ रही है। मंदसौर में निकली जन आक्रोश यात्रा का सैकड़ो मंचों से स्वागत हुआ, तो वहीं नीमच में निकली जन आक्रोश यात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। इंदौर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस का दम देखने मिला है। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निकल रही जब जन आक्रोश यात्रा का अच्छा खासा दम देखने मिल रहा है।

ये भी पढ़े- Indore में हुई जन आक्रोश यात्रा की एंट्री, इन विधानसभाओं में दिखा दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+