Indore में हुई जन आक्रोश यात्रा की एंट्री, इन विधानसभाओं में दिखा दम
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा देपालपुर से प्रारंभ होकर गिरोडा होते हुए बेटमा पहुंची। पूरे रास्ते भर यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इसमें हजारों की संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने देपालपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
यात्रा के बेटमा पहुंचने के बाद उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए यात्रा के प्रभारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि, प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटों से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है, और देपालपुर के विधायक विशाल पटेल मंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि, विशाल पटेल एक ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने आठ हजार से ज्यादा लड़कियों की शादी कराई है, वे एक ऐसे जनसेवक हैं, जिनका मोबाइल कभी बंद नहीं मिलता।

देपालपुर में हुई यात्रा की एंट्री
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक विशाल पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश सरकार द्वारा हमारे कामों को रोका जा रहा है, इसका जवाब 2023 में होने वाले चुनाव में मतदाता देंगे। कमलनाथ ने अपने छोटे से कार्यकाल में ही देपालपुर विधानसभा को कई सौगातें दी थीं। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जन समुदाय को जीतू पटवारी और विशाल पटेल के अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और इंदौर जिले के संगठन प्रभारी महेन्द्र जोशी और विधायक संजय शुक्ला आदि नेताओं ने संबोधित किया। सभा के बाद जीतू पटवारी और विशाल पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने एक विशाल बाइक रैली भी निकाली।
Recommended Video
मंदसौर से हुआ यात्रा का आगाज
मंदसौर से पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का आगाज हुआ था, जहां मंदसौर, नीमच और इंदौर जिले में अब तक यात्रा पहुंच चुकी है। सभी जिलों में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को अच्छा खासा समर्थन मिलता नजर आया, जहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जन आक्रोश यात्रा में नजर आ रही है। मंदसौर में निकली जन आक्रोश यात्रा का सैकड़ो मंचों से स्वागत हुआ, तो वहीं नीमच में निकली जन आक्रोश यात्रा में कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या नजर आ रही थी। इंदौर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान कांग्रेस का दम देखने मिला है। कुल मिलाकर देखा जाए तो प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निकल रही जब जन आक्रोश यात्रा का अच्छा खासा दम देखने मिल रहा है।
ये भी पढ़े- Indore news: कमलनाथ ने पत्रकारों से की बदसलूकी, मंच से बोले- जाना हो जाएं, फर्क नहीं पड़ता












Click it and Unblock the Notifications