इंदौर : सेल्फी लेते समय महिला का पैर फिसला, 200 फीट नीचे खाई में गिरने से मौत, देखिए वीडियो
इंदौर। तकनीक के इस युग में सेल्फी खींचने का शौक जानलेवा बनता जा रहा है। इस शौक के चक्कर में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं और लोगों को जिंदगी गंवानी पड़ रही है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में भी कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है। यहां इंदौर शहर से तकरीबन 35 किमी दूर एक महिला को सेल्फी के चक्कर में जान से हाथ धोना पड़ गया।

मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच की घटना
इंदौर से ओंकारेश्वर जा रहे दंपति मंडलेश्वर से जाम घाट के बीच कुदरत के खूबसूरत नजारा देख सेल्फी लेने रुके, लेकिन पहाड़ी के किनारे पर खड़े होकर पति के साथ सेल्फी ले रही महिला का अचानक पैर फिसल गया। वह करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पहाड़ी किनारे खींच रहे थे सेल्फी
जानकारी के मुताबिक बिचौली मर्दाना निवासी नीतू अपने पति विकास बाहेती के साथ करीब 11 बजे मंडलेश्वर दर्शन के लिए निकली थी। दोनों दोपहर करीब 1.24 बजे जाम घाट के आगे मंडलेश्वर के पास बीच में पहाड़ी किनारे फोटो खींचने के लिए रुके, लेकिन घाट किनारे से अपने पति के फोटो खींच रही नीतू का पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई।सकी।

ग्रामीणों की मदद से निकाला
हादसे की सूचना पर मंडलेश्वर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई संतोष कैथवास, आरक्षक राजेंद्र भदौरिया और कमल मुवेल 200 फीट खाई में पैदल जाकर ग्रामीणों की मदद से शव ऊपर लेकर आए। मंडलेश्वर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजन को सौंपा गया।
Recommended Video

ज्यादा फोटो की कर रही थी जिद
मृतक महिला के पति ने बताया कि हमने करीब 5 से 7 फोटो ले ली थीं, लेकिन इसके बाद भी वह अधिक फोटो लेने की जिद कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गई। घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ समझ नहीं आया। यह देख चीख-पुकार के बाद भीड़ लग गई। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और रेस्क्यू शुरू किया गया लेकिन महिला की जान नहीं बचाई जा












Click it and Unblock the Notifications