धूमधाम से मनाया जा रहा इंदौर का गौरव दिवस, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

इंदौर, 31 मई: राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के हर जिले का गौरव दिवस मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में 31 मई को इंदौर के गौरव दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. शहर में सुबह से ही गौरव दिवस को लेकर उत्साह पूर्ण माहौल है, जहां गौरव दिवस के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम नेहरु स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध गायिका श्रेया घोषाल और गीतकार मनोज मुंतशीर अपनी प्रस्तुतियां देंगे. इसी के साथ गौरव दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर आएंगे, जहां वे अलग- अलग कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगे.

indore

निकाली गई गौरव यात्रा

इंदौर गौरव दिवस के मौके पर राजवाड़ा के आसपास से गौरव यात्रा निकाली गई, जिसमें विभिन्न कलाकारों ने अपनी अलग-अलग प्रस्तुतियां दी. गौरव यात्रा में विभिन्न तरह के अलग-अलग बैंड और ढोल के साथ-साथ भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां देते हुए चल रही थी.

कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे सीएम शिवराज

मुख्य रूप से इंदौर गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे सीएम शिवराज सिंह चौहान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिसमें इंदौर पहुंचकर सबसे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना में माता-पिता को खो चुके बच्चों से संवाद करेंगे. वहीं इसके बाद राजधानी भोपाल की तर्ज पर इंदौर में भी आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करते हुए खुद ठेला चलाएंगे. इसके बाद देर रात कुलकर्णी का भट्टा पर बने नवनिर्मित ब्रिज का लोकार्पण करेंगे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+