फेसबुक पर गर्लफ्रेंड बनाना पुलिस कांस्टेबल को पड़ा महंगा, पहली डेट पर उसे देख उड़ गए होश

इंदौर। मध्य प्रदेश से एक हैरान करने देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। साथ ही किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्यार करने से पहले कई बार सोचेंगे भी। जी हां, ऐसा ही एक मामला इंदौर जिले से समामने आया है। जहां एक इश्क मिजाज कांस्टेबल को फेसबुक वाली गर्लफ्रेंड से इश्क करना जरा थोड़ा महंगा पड़ गया। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने से पहले ही उनके घर में भूचाल आ गया।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सत्यम नाम का एक शख्स इंदौर पुलिस में कांस्टेबल है, और स्पेशल सेल में तैनात है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सत्यम की शादी 2019 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही सत्यम अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा। इसे लेकर सत्यम की पत्नी ने पूर्व में इंदौर पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद सत्यम की पत्नी सुखालिया स्थित मायके चली गई। वहां जाने के बाद सत्यम ने उसके साथ बातचीत बंद कर दी।

FB पर करता था शारीरिक संबंध बनाने की बात

FB पर करता था शारीरिक संबंध बनाने की बात

कुछ समय बाद सत्यम की पत्नी ने फेसबुक पर दूसरे नाम से एक प्रोफाइल बनाई और उसी प्रोफाइल से सत्यम को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। सत्यम ने इसे स्वीकार कर लिया। फिर दोनों में बातचीत शुरू हो गया। गर्लफ्रेंड बनी सत्यम की पत्नी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। पुलिस से शिकायत में सत्यम की पत्नी ने बताया कि वह फेसबुक पर चैट के दौरान प्यार और शारीरिक संबंध बनाने के लिए बात करने लगा। साथ ही मिलने के लिए भी दबाव बना रहा था। सत्यम की पत्नी ने उससे रूही बन कर फेसबुक पर दोस्ती की थी।

पत्नी ने की पुलिस अधिकारियों से शिकायत

पत्नी ने की पुलिस अधिकारियों से शिकायत

सत्यम की जिद पर गर्लफ्रेंड बनी उसकी पत्नी उससे मिलने पहुंची। डेट पर पहुंचे कांस्टेबल ने जब सामने पत्नी को देखा तो उसके होश उड़ गए। जब उसे पता चला कि फेसबुक वाली रूही कोई और नहीं उसकी पत्नी है, तो वह पानी-पानी हो गया। अब कांस्टेबल सत्यम की पत्नी ने इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से पति की शिकायत की है। इसके साथ ही चैट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। वहीं, मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद इंदौर के डीआईजी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही कांस्टेबल पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। तो वहीं, महिला थाना सत्यम की पत्नी की शिकायत पर जांच करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+