Indore News: NOTA में इंदौर बना नंबर-1, कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया जश्न
देश और इंदौर में नोटा को नम्बर-1 आने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप में केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता NOTA के जश्न यानी जन्मदिन के अवसर पर पहुंचे थे। NOTA को अच्छे खासे वोट मिलने के बाद अब कांग्रेस उत्साहित नजर आ रही है।
मप्र कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने बताया है कि, इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर देश में एवं इंदौर में सर्वाधिक नोटा के वोट डलने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप मे केक काटकर मनाया गया और इस अवसर पर कांग्रेसजनो ने इंदौर की आम जनता के प्रति अपना आभार धन्यवाद व्यक्त किया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने नोटा के देश व इंदौर मे नम्बर-1 आने पर जनता को बधाई देते हुए हाथों में तख्तिया पकड़ रखी,जिस पर लिखा था, "भाजपा ने खेल किया है खोटा"। "इंदौर की जनता ने दबाया नोटा"। साथ ही नारे भी लगाये।
यादव एवं राजपाल ने बताया है कि, इंदौर लोकसभा चुनाव में 2,18,674 लाख वोट नोटा में देकर आम जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर किया,जिस तरीके का कृतज्ञ भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया था और लोकतंत्र की हत्या की थी,उसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में इंदौर और देश मे नोटा नम्बर-1 आया है इसलिये नोटा का जश्न कांग्रेसजनों ने जन्मदिन के रूप मे केक काटकर मनाया।
इस अवसर पर मुख्यरूप से संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल, जोहर मानपुरवाला, आफताब खान, जगदीश जांबेकर, दीपक छाबड़ा आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
देशभर के साथ-साथ प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में मतगणना संपन्न हुई है, जहां इंदौर से BJP प्रत्याशी शंकर लालवानी ने 12 लाख से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। वहीं अबकी बार इंदौर से NOTA ने खास रिकॉर्ड बनाया है, जहां NOTA को 2 लाख से ज्यादा मत मिल चुके हैं।
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में मतगणना संपन्न हुई है। धार संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉ. अम्बेडकर नगर महू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना भी इंदौर में की गई है। मतगणना कार्य के लिए लगभग 700 अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया था।
ये भी पढ़े- Indore News: BJP की रिकॉर्ड जीत, लेकिन क्या मुस्लिम नहीं साथ?, NOTA ने चौंकाया












Click it and Unblock the Notifications