Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indore news: कैलाश विजयवर्गीय या संजय शुक्ला, कौन बनेगा MLA, ज्योतिषाचार्य ने बताया ग्रहों का हाल

MP Election के लिए आगामी 3 दिसंबर को मतगणना होगी। वहीं इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए चुनाव नतीजों का आकलन किया जा रहा है। वहीं अब एग्जिट पोल के साथ-साथ ज्योतिष विद्या के साथ भी चुनाव परिणाम का अंदाजा लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बीच वन इंडिया हिंदी ने इंदौर और उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से ग्रह और नक्षत्र के आधार पर चुनाव परिणाम का सटीक अंदाजा लगाने की कोशिश की है। इंदौर की बहुचर्चित विधानसभा एक के लिए भी ज्योतिषाचार्य ने अपना मत प्रकट किया है।

Indore

क्या कहते हैं ग्रह योग?

Recommended Video

    Indore news: कैलाश विजयवर्गीय या संजय शुक्ला, कौन बनेगा MLA, ज्योतिषाचार्य ने बताया ग्रहों का हाल

    ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा बताते हैं कि कैलाश विजयवर्गीय की जन्म कुंडली में बड़ा राजयोग बना रहा है, वे अपराजित तो रहेंगे, उनकी राशि मिथुन है, मिथुन राशि में अभी दसवां राहु है। राहु उनकी मदद कर रहा है, और नवा शनि है, इसलिए शनि भी उनको जन समर्थन दे रहा है। उनकी जीत के आसार पक्के हैं। इसके साथ ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा बताते हैं कि, कैलाश विजयवर्गीय की कुंडली में एक और अच्छा योग बन रहा है, जिसके चलते अच्छे योग बनते हैं और आगे चलकर भाजपा सरकार बनती है तो उनके मुख्यमंत्री बनने का योग भी बन रहा है, तो वह मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं। कहा जा सकता है कि, विधानसभा एक से कैलाश विजयवर्गीय पक्का जीत रहे हैं।

    MP का कुछ ऐसा है हाल

    प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नीरज शर्मा की माने तो मध्य प्रदेश की राशि कन्या राशि है। 30 अक्टूबर को जो केतु बदला है, वह कन्या राशि में आ गया है। उधर, राहु, मीन राशि में चले गए हैं। केतु जब कन्या राशि में आए तो वर्तमान जो सरकार है, उसमें अस्थिरत ला रहा है। जन समर्थन की कमी कर रहा है। मध्य प्रदेश की जन्म कुंडली देखने पर पता चलता है कि, फिलहाल विपक्ष के ग्रह योग मजबूत हो रहे हैं, कहा जा सकता है कि, कांग्रेस पार्टी के ग्रह योग अभी थोड़े मजबूत है, जिसमें यदि देखा जाए तो अबकी बार कांग्रेस पार्टी की सीट बढ़ सकती है।

    ये भी पढ़े- MP Exit Poll: एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े, निमाड़ अंचल में किसने मारी बाजी, जानिए?

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+