Indore News: खुले में कचरा फेंकने वालों को निगम की टीम ने पकड़ा, तगड़ा जुर्माना लगाया
इंदौर में नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा वार्डों के औचक निरीक्षण हेतु गठित फ्लाइंग स्क्वाड दल द्वारा शहर में लगातार सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है।
आयुक्त के निर्देशानुसार सायंकालीन फ्लाइंग स्क्वाड के दल प्रभारी स्वास्थ अधिकारी एवं दल के सदस्य द्वारा झोन क्रमांक 07 का निरीक्षण किया जा रहा था।

इस दौरान बैंचमार्क बिजनेस पार्क एवं इसके पास स्थित जूडियो शोरूम द्वारा कचरा बाहर रोड पर फ़ैला होना पाए जाने पर स्पॉट फाईन की कार्रवाई की गई। कार्यवाही रुकवाने हेतु संस्थानों के संचालकों द्वारा दल पर दबाव बनाने का प्रयास किए गए किंतु निगम के दल द्वारा दोनो संस्थानों पर 10-10 हजार का स्पॉट फाईन किया गया।
इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था के क्रम में विभिन्न स्थानों के साथ ही सीटीपीटी सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, अधीक्षण यंत्र डी.आर लोधी, श्री नरेश जायसवाल एवं अन्य उपस्थित थे। निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा महू नाका, चंदन नगर चौराहा, बियाबानी रोड, गंगवाल बस स्टैंड, राजमोहला चौराहा, बड़ा गणपति चौराहा होते हुए रामचंद्र नगर चौराहा, कॉलोनी नगर चौराहा होते हुए एयरपोर्ट रोड तक सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ एवं लीटर बिन की सफाई के साथ ही क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय की सफाई व्यवस्था के साथ ही पर्याप्त संसाधन सुनिश्चित करने की निर्देश दिए गए।
निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा जोन क्रमांक 12 में कलेक्ट्रेट चौराहा, गंजी कंपाउंड में सफाई व्यवस्था और सुलभ शौचालय तथा जोन क्रमांक 1 में बड़ा गणपति पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा जोन क्रमांक 13 क्षेत्र में भोलाराम उस्ताद मार्ग, विष्णुपुरी कॉलोनी व अन्य क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सफाई के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस थाने में रील बनाई, पहले हेकड़ी दिखाई, फिर कान पकड़कर माफी मांगी












Click it and Unblock the Notifications