Indore News: औचक निरीक्षण पर निकले निगम कमिश्नर, नदारद कर्मचारियों के खिलाफ लिया एक्शन

इंदौर में निगम आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा शहर की स्वच्छता व्यवस्था के साथ ही संगम नगर जीटीएस का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त सिद्धार्थ जैन, अधीक्षण मंत्री महेश शर्मा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय, जोनल अधिकारी एवं अन्य विभाग अधिकारी उपस्थित है।

आयुक्त शिवम वर्मा द्वारा प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के क्रम में प्रातः काल राजकुमार पुल, पोलो ग्राउंड, मरीमाता चौराहा, 15 वी बटालियन चौराहा, खड़े गणेश मंदिर चौराहा होते, भागीरथपुरा एवं अन्य क्षेत्रों के साथ ही संगम नगर स्थित जीटीएस तथा 4 आर गार्डन, 3 आर केंद्र का अवलोकन किया गया।

Indore

आयुक्त वर्मा द्वारा संगम नगर स्थित जीटीएस का निरीक्षण किया गया एवं कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली गई। संगम नगर स्थित जीटीएस पर तीन कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित पाए जाने पर तीनों कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात आयुक्त वर्मा द्वारा 4 आर गार्डन का अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में स्थित 3 आर सेंटर का निरीक्षण किया गया।

आयुक्त वर्मा द्वारा 3 आर सेंटर के निरीक्षण के दौरान 3 आर सेंटर में बड़ी मात्रा मे सामान रखा पाए जाने पर संबंधित एनजीओ की टीम को फटकार लगाते हुए सामान का उपयोग करने के साथ ही सभी 3 आर केंद्र को अनिवार्य रूप से समय पर खुले रखने के संबंध में निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात आयुक्त वर्मा द्वारा भागीरथपुरा क्षेत्र में स्वच्छता का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया कि क्षेत्र में सकरी गली होने पर वहां पर डोर टू डोर वाहन जा नहीं पा रहे हैं ऐसे स्थान पर ई-रिक्शा उपलब्ध कराने तथा ई-रिक्शा के माध्यम से कचरा संग्रहण कार्य करने के भी निर्देश दिए गए। वहीं अब आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़े- Indore News: पुलिस के हत्थे चढ़ी मोबाइल चोर गैंग, बरामद हुए ये महंगे फोन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+